अद्धयात्म

राशिफलः किस राशि के लिए शुभ है आज का दिन

rashifal-1444390957मेष- संतान पक्ष को पीड़ा हो सकती है। नई योजनाओं पर कार्य करना चाहेंगे। अनावश्यक खर्च बंद करें। वृष- स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियां परेशानी की वजह बन सकती हैं। नए कार्य को धैर्य के साथ शुरू करें। मिथुन- वाणी पर संयम रखने से कार्य में सफलता मिलेगी। घरेलू कार्यों को लेकर परिश्रम की अधिकता रहेगी।

कर्क- जिन लोगों की आपने कभी मदद की, वे आपके काम आएंगे। मन में नकारात्मकता को जगह न दें। सिंह- आकस्मिक धन के लाभ से प्रसन्नता होगी। लंबी दूरी की यात्रा अभी टालें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कन्या- आवश्यक कार्यों को पूर्ण करने में समय बीतेगा। आरंभिक बाधाएं समय के साथ दूर हो जाएंगी।

 

तुला- स्वास्थ्य में सुधार होगा। नया कार्य आपको शुभ फल देगा। समस्याओं का निवारण होगा। वृश्चिक- प्रतिकूल फल प्राप्त होने से हताश न हों। किसी कार्य के लिए की गई मेहनत बीच में न रोकें। धनु- आपसी मनमुटाव दूर होंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। विवाह योग्य जातकों की मुराद पूरी होगी।

 

मकर- कहीं भ्रमण आदि की योजना बन सकती है। विशेष रूप से धार्मिक स्थान के दर्शन की। दिन उत्तम है।कुंभ- कारोबारी योजनाएं परिजनों के सहयोग से सफल होंगी। संतान पक्ष की ओर से प्रसन्नता मिलेगी। मीन- समय उपयुक्त है। महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण करें। व्यापार-नौकरी के लिए प्रभावशाली व्यक्ति का साथ मिलेगा।

Related Articles

Back to top button