अद्धयात्म

राशिफल: आज इस राशि के लोग रहें महिला मित्र से सावधान!

images (26)मंगलवार के राशिफल में जानिए, कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन

मेष

आज प्रभावशाली व्यक्तित्व के कारण कार्यस्थल पर अपनी बात मनवाने में सक्षम होंगे। व्यापार में आशातीत सफलता मिलेगी। वाणी पर संयम जरूरी है। रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी।

वृष 

आपके प्रयत्न करने पर व्यापार में रुका पैसा मिलेगा। आज व्यापारिक निर्णय सोच-समझकर लें। समय का सदुपयोग करें। वैवाहिक प्रस्ताव सफल रहेंगे।

मिथुन 

आपकी बातों से आज कोई अपना रूठ सकता है। सफलता से यश, प्रसिद्धि मिलेगी। आज कार्य की सिद्धि होगी। कलात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा।

कर्क

आज लंबे समय के बाद व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा। समाज में मान-प्रतिष्ठा एवं लोकप्रियता बढ़ेगी। जीवनसाथी से आर्थिक विषय पर मतभेद हो सकते हैं। मन की बात बताने से लोग आपका मजाक बना सकते हैं।

सिंह 

धार्मिक आयोजनों में आपकी सक्रिय भूमिका रहेगी। सामाजिक प्रशंसा से हर्ष होगा। बुद्धि-चातुर्य से कार्य करने पर आज का दिन अनुकूल सिद्ध हो सकेगा। व्यापार बदलने का मन होगा।

कन्या 

आज वाद-विवाद से दूर रहें। व्यापारिक कार्यों का अच्छा फल मिलेगा। मित्रों से सहायता प्राप्त होगी। प्रतिस्पर्धा में सफलता प्राप्ति के योग हैं। अध्यन में रुचि कम रहेगी। संत दर्शन सम्भव है।

तुला

दिन शुभ है। आमदनी बढ़ेगी। आत्मविश्वास और कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। व्यापार अच्छा चलेगा। आज नई योजना का श्रीगणेश हो सकेगा।  निर्माण कार्य की प्रगति होगी।

वृश्चिक

परिवार में सुखद माहौल रहेगा। आप स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। सम्भव हो तो खर्चों में कमी का प्रयास करें। जमीन-जायदाद की समस्या का समाधान आपसी समझौते से हो सकेगा।

धनु 

आज नए अनुबंध होंगे। कार्य और व्यवसाय के क्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं। नौकरों पर अतिविश्वास ठीक नहीं। सतर्क  रहें। जीवनसाथी के साथ यात्रा होगी।

मकर 

कारोबार में आर्थिक लाभ होने से हर्ष होगा। आज कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। पराक्रम से विरोधी को परास्त कर सकते हैं। प्रवास शुभ रहेगा। व्यवसाय में नई तकनीकी का प्रयोग सफल रहेगा।

कुंभ 

कार्यस्थल पर आपकी बातों को महत्व दिया जायगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। महिला मित्रों से सतर्क रहें। व्यापार लाभदायी रहेगा। रुका पैसा प्राप्त होगा। आवास-निवास की समस्या का हल सम्भव है।

मीन

रुके कार्य पूरे न होने से चिंता बढ़ेगी। संतान संबंधी निर्णय सोच-समझकर लें। आवास की समस्या का हल हो सकता है। कानूनी विवादों का निपटारा होगा। अधीनस्थों से उपयोगी सलाह मिलेगी।

Related Articles

Back to top button