अद्धयात्मफीचर्ड

राशिफल: किस राशि के लिए मंगलवार रहेगा मंगलकारी?

मंगलवार (24 मई 2016) के राशिफल में जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा…

मेष

कारोबार में अपने प्रयासों से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। कानूनी मामले आपके पक्ष में हल होंगे। व्यर्थ के दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें। वाहन सुख मिलेगा।

वृषभ

व्यापार में गति आयगी । वैवाहिक प्रयास सार्थक होंगे। व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा में लाभ होने के योग हैं। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। प्रेम प्रसंग में  अड़चने तनाव पैदा करेगे।

मिथुन

आप की कार्य योजना में परिवर्तन होगा। किसी अजनबी  से सम्बन्ध स्थापित होंगे।व्यापार को नई गति मिलेगी। सामाजिक कामों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कर्क

ज्यादा बोलना हानिकारक साबित होगा। निजी समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे हो, समय पर सम्भल जाएं।। आपकी बुद्धिमानी से सम्मान मिलेगा तथा व्यापार में उन्नति होगी। 

सिंह

आप किसी की नहीं सुनते आप की आदतो से परिजन दुखी हे।वाहन सावधानी से चलाएं।  धर्म ग्रंथ के स्वाध्याय में रुचि बढ़ेगी। कार्यस्थल पर खुशी, उत्साह का वातावरण रहेगा। 

कन्या

आलस न करें। अधिकारी वर्ग आप से प्रसन्न रहेगा। खान पान में संयम रखे। नौकरीपेशा व्यक्तियों को नौकरी में पदोन्नति के साथ तबादले के योग हैं।  रुके काम पूरे होने के योग हैं। 

तुला

परिवार में अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। अच्छे दिन का लाभ उठाना आपके हाथ में है। नए वस्त्राभूषण की प्राप्ति के योग हैं। भवन, भूमि के मामलों में उलझन रहेगी

वृश्चिक

अपने मन की बात आप हर किसी को न बताएं। परिवार में आप की पूछ परख बढेगी। दोस्तों से मतभेद हो सकता है। व्यावहारिकता से कार्य करने पर सफलता मिलेगी।

धनु

झूठ बोलने से बचें। पिता के साथ मनमुटाव की स्थिति बनेगी। यात्रा, प्रवास में लाभ मिलने की संभावना है। शासन सत्ता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार की मदद से आगे बढ़ेंगे।

मकर

आज का दिन मंगलमय रहेगा। संत दर्शन होंगे। आर्थिक प्रयासों में सफलता मिलने के योग  बन रहे हैं। व्यापार में नए प्रस्ताव समृद्धि के संकेत देंगे। 

कुम्भ

व्यापारिक नए कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार में वृद्धि होकर आर्थिक क्षेत्र में शुभ संकेत मिलेंगे।  कार्यस्थल पर आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। वाद-विवाद से बचें।

मीन

दिन व्यस्तता पूर्वक रहेगा। दोस्तों के साथ नए व्यवसाय को करने से लाभ अर्जित करेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों में आप का योगदान मिलेगा। समस्या का निराकरण होगा।

 

Related Articles

Back to top button