अद्धयात्म

राशिफल 16 अक्टूबर: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल 16 अक्टूबर: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन मेष:

गणेशजी आपको क्रोध पर संयम बरतने की सलाह देते हैं। क्रोध पर संयम न रखने से आपको हानि हो सकती है। मानसिकरूप से व्यग्रता और बेचैनी के कारण किसी कार्य में आपका मन नहीं लगेगा। किसी धार्मिक स्थल अथवा मांगलिक प्रसंग में उपस्थित रहने का आमंत्रण मिलेगा।

वृषभ:

आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। कार्य में सफलता प्राप्त करने में थोड़ा विलंब हो सकता है, आप निराश ना हों। आज किसी नए कार्य का शुभारंभ न करे। खान-पान में उचित अनुचित का विवेक रखें। आज कार्यभार अधिक हो सकता है। प्रवास में विध्न आ सकते हैं, बेहतर होगा आज किसी कार्य के पीछे मानसिक सुख शांति न गंवाकर योग, ध्यान और आध्यात्मिकता का आश्रय लें।

मिथुन:

आज का दिन आमोद-प्रमोद में बीतेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप खुशी का अनुभव करेंगे। मित्रों और परिजनो के साथ प्रवास या पर्यटन स्थल पर घूमने-फिरने का आनंद उठा सकेंगे। स्वादिष्ट भोजन का स्वाद ले सकेंगे और नए वस्त्रों की खरीदारी करेंगे। वाहनसुख मिलेगा। आपके मान-सम्मान और लोकप्रियता में भी वृद्धि होने के संकेत हैं।

कर्क:

व्यवसाय में आज का दिन लाभदायी रहेगा। कार्यालय में साथ काम करने वालों का सहयोग भी प्राप्त होगा। परिजन आपके साथ आज आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। मानसिकरूप से भी आप संपूर्ण स्वस्थ अनुभव करेंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिलेगा। कार्य में यश प्राप्त होगा। व्यर्थ व्यय से बचें।

सिंह:

आज सृजनात्मकता और कला संबंधी प्रवृत्तियों के लिए दिन श्रेष्ठ है। विद्यार्थीगण भी अभ्यास में अपना अच्छा प्रदर्शन करेंगे। परिजनों और मित्रों के साथ भेंट होगी। शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। फिर भी क्रोध पर संयम रखें, जिससे मानसिक एकाग्रता बनी रहेगी।

कन्या:

आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। शारीरिक स्फूर्ति का आज अभाव हो सकता है। पत्नी के साथ कलह न हो, ध्यान रखें। माता के स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखें। स्थावर संपत्ति के कार्य में सावधानी बरतें।

तुला:

आज का दिन आनंद में बीतेगा। प्रतिस्पर्धियों के सामने विजय का स्वाद प्राप्त कर सकेंगे। प्रत्येक कार्य सफलता लेकर आएगा। परिजनों से भी आज मुलाकात होगी। मानसिकरूप से भी प्रसन्नता बनी रहेगी। धार्मिक प्रवास से मन आनंद का अनुभव करेगा। संबंधियों से मिलकर आप भावुक हो सकते है, जो आपके मन को द्रवित कर देगी।

वृश्चिक:

परिवार में क्लेशमुक्त वातावरण बनाने के लिए वाणी पर संयम रखने के लिए गणेशजी सलाह देते हैं। आपके वाणी से किसी को ठेस ना पहुंचे, ध्यान रखें। वैचारिकरूप से नकारात्मकता आप पर प्रभुत्व न जमा दे इसका ध्यान रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विद्यार्थियों को विद्याप्राप्त करने में अवरोध आ सकता है।

धनु:

आज धार्मिक प्रवास होगा। आप निर्धारित कार्यों को आज संपन्न कर सकेंगे। शारीरिक और मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी, जिससे स्फूर्ति और प्रसन्नता छाई रहेगी। परिवार में मांगलिक प्रसंग बनेंगे। स्वजनो के साथ हुई मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी सामाजिकरूप से आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मकर:

आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों के पीछे खर्च भी हो सकता है। कोर्ट-कचहरी से सभी संबंधित कार्य देखकर करें। व्यावसायिक कार्यों में बाधा उपस्थित हो सकते हैं। स्नेहीजनो की प्रतिष्ठा में हानि हो सकती है। शारीरिक स्फूर्ति तथा मानसिक प्रसन्नता में कमी रह सकती है। परिश्रम के अनुसार फल प्राप्त न होने पर निराशा का भी अनुभव हो सकता है।

कुंभ:

आज का दिन लाभदायी है। व्यवसायिक क्षेत्र में आपके लिए आज लाभदायी दिन है। मित्रों से मुलाकात होगी जिससे मन में आनंद छाया रहेगा। उनके साथ प्रवास का आयोजन हो सकता है। नए कार्य का शुभारंभ आज लाभदायी रहेगा। विवाह इच्छुक व्यक्तियों को विवाह से संबंधित आयोजन हो सकेगा।

मीन:

व्यवसायिक दृष्टि से आज आपके लिए लाभदायी दिन है। आपकी कार्यसफलता के कारण अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में प्रमोशन के भी योग हैं। व्यापारियों को व्यापार में लाभ होगा तथा उनके कार्यक्षेत्र में वृद्धि भी होगी। पिता से लाभ होगा। परिवार में वातावरण आनंददायी रहेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

Related Articles

Back to top button