राशिफल
![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2016/10/astrol1.png)
मेष : दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। रहन-सहन में असहज रहेंगे।
वृष : मित्रों का सहयोग मिलेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से मान-सम्मान में वृद्धि होगी। लेकिन आय में व्यवधान आ सकते हैं।
मिथुन : धैर्यशीलता में कमी आएगी। रहन-सहन कष्टदायी रहेगा। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। सुस्वादु खानपान में रूचि रहेगी।
कर्क : अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। आय में वृद्धि होगी।
सिंह : भाइयों के सहयोग से किसी पैतृक कारोबार का विस्तार हो सकता है। लाभ में वृद्धि होगी। किसी मित्र का आगमन हो सकता है।
कन्या : आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
तुला : आय में कमी एवं खर्चों में वृद्धि की स्थिति रहेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है।
वृश्चिक : रोजमर्रा के कार्यों मे व्यवधान आएंगे। बातचीत में संयत रहें। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे।
धनु : कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। मित्र के सहयोग से आय के स्रोत बढ़ सकते हैं।
मकर : नौकरी में इच्छा विरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। रहन-सहन कष्टदायी रहेगा।
कुंभ : भौतिक सुखों का विस्तार होगा। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। संचित धन में कमी आएगी। माता का सहयोग मिलेगा।
मीन : पठन-पाठन में रुचि रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। मीठे खानपान के प्रति रुझान रहेगा।