अद्धयात्मफीचर्ड

राशिफल, 4 मई 2020: जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष — अपनी सेहत का ध्यान रखें। आर्थिक स्थितियों को लेकर तनाव हो सकता है। लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। प्रशासन से जुड़े लोगों की प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी की बात बुरी लग सकती है।

वृषभ — मन की शान्ति भंग होगी। नींद की कमी होने से सिरदर्द हो सकता है। सुनी-सुनाई बातों में विश्वास न करें। दिनचर्या उथल-पुथल भरी रहेगी। प्रेमीजन के साथ विनम्रता का भाव रखें।

मिथुन — परिवार में किसी आयोजन की रूपरेखा बन सकती है। कार्यस्थल में आपका सम्मान बढ़ेगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। शाम तक आय की स्थितियाँ मजबूत होंगी। व्यवसायिक यात्रा की योजना बनेगी।

कर्क — जॉब में आपकी स्थिति काफी मजबूत होगी। घर का माहौल प्रसन्नतादायक रहेगा। व्यापार को दोबारा अच्छी स्थिति में लाने का प्रयास करेंगे। आपका आत्मविश्वास मजबूत होगा। राजनीति से जुड़े लोगों का मान बढ़ेगा।

सिंह — आध्यात्मिक विषयों में उन्नति होगी। राज्य और प्रशासन से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। पिता का आशीर्वाद मिलेगा। लग्नशील होकर कार्य करेंगे। नये कार्य की शुरुआत कर सकते हैं।

कन्या — कार्यक्षेत्र में आपको अपमान झेलना पड़ सकता है। लोग आपकी अवमानना कर सकते हैं। दिनचर्या व्यस्त और थकाऊ रहेगी। मन में विरोधाभासी विचारों की अधिकता रहेगी। उतनी ही बातें करें जितनी जरूरी है।

तुला — जीवनसाथी के प्रति मन में सम्मान उत्पन्न होगा। प्रेम भावना में वृद्धि होगी। परिवार में लोग आपकी इज्जत करेंगे। ऑफिस में आपकी व्यस्तता रहेगी। दिन पूरी तरह से अनुकूल रहेगा।

वृश्चिक — काम के सिलसिले में आपकी स्थिति मजबूत होगी। नयी नौकरी ढूंढ रहे हैं तो आपको आसानी होगी। ईर्ष्या और द्वेष रखने वाले लोग आपसे दूर रहेंगे। कोई अच्छी खबर मिलेगी। परिवार की स्थिति अनुकूल रहेगी।

धनु — सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। सन्तान की शिक्षा-दीक्षा में ध्यान देंगे। राजनीतिक कार्यों में सफलता मिलेगी। कला और संगीत में रुचि जागृत होगी। भाग्य आपका साथ देगा।

मकर — जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। घर वालों की बातों से आप सहमत नहीं होंगे। कड़वे वचन बोलने से बचें। ईश्वर के प्रति मन में अगाध निष्ठा होगी। व्यवसाय में अपेक्षित लाभ न मिलने से निराशा उत्पन्न होगी।

कुम्भ — इष्ट मित्रों से आज काफी देर तक पुरानी शुभ यादें साझा करेंगे। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। अपने विचारों पर गर्व महसूस होगा। जॉब में अच्छा अवसर प्राप्त होगा। मन की कोई चिन्ता दूर होगी।

मीन — घर वालों के साथ समय बिताकर प्रसन्न रहेंगे। आँखों में तकलीफ बढ़ सकती है। अपने स्वाभिमान की चिन्ता रहेगी। जॉब में आपका अधिकार क्षेत्र बढ़ेगा। आज उधार लेन-देन से दूरी बनाकर रखें

Related Articles

Back to top button