अद्धयात्मफीचर्ड

राशिफल,12 अप्रैल 2020: जानिये आज कैसा रहेगा आपका दिन…

मेष — अपनी सेहत को लेकर लापरवाह रवैया न अपनायें। फैसले लेने में मुश्किलें होगी। आज किसी भी तरह से घर से बाहर निकलने से बचें। कोई अप्रिय घटना सुनने को मिल सकती है। मन अशान्त रहेगा।

वृषभ — कारोबार सम्बन्धी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। जीवन के प्रति सकारात्मक रहेंगे। विपरीत परिस्थितियों को अनुकूल कर पायेंगे। उच्च शिक्षा से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। दाम्पत्य सुख काफी अच्छा होगा।

मिथुन — लव लाइफ काफी अच्छी रहने वाली है। आपकी मनोकामनायें पूर्ण होंगी। पारिवारिक दिक्कत समाप्त होगी। करियर के मामले में दिन भाग्यशाली है। शाम के समय थोड़े अशान्त हो सकते हैं। आत्मविश्वास और इच्छाशक्ति से भरपूर रहेंगे।

कर्क — अपने भीतर की आवाज सुनने का प्रयास करें। आपकी आर्थिक स्थिति आज सामान्य रहेगी। तालमेल की कमी रहने वाली है। धर्म-कर्म के प्रति आस्था मजबूत होगी। बड़े-बुजुर्ग आपकी सराहना करेंगे।

सिंह — अशुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। सम्पत्ति को लेकर कोई विवादास्पद स्थिति बन सकती है। अपनी वाणी पर नियन्त्रण रखें। प्रिय जनों से बात न होने के कारण मन में तनाव रहेगा। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को घाटा हो सकता है।

कन्या — आपके कार्यों में सफलता मिलेगी। संचार माध्यमों से अच्छे समाचार मिल सकते हैं। परिजनों के साथ शानदार समय बितायेंगे। जीवनसाथी से विनम्रता से पेश आयें। लोग आपका सहयोग नहीं करेंगे।

तुला — पारिवारिक सदस्यों की चिन्ता रहेगी। सम्मान में कमी हो सकती है। फाइनेंशियल मामलों के लिये दिन अनुकूल नहीं है। उधार लेन-देन से बचना उचित होगा। शरीर में खुजली की तकलीफ हो सकती है।

वृश्चिक — बच्चों के साथ काफी अच्छा समय बितायेंगे। अपने प्रेम का आज इजहार करने के लिये दिन उत्तम है। आर्थिक दृष्टि से दिन अनुकूल रहने वाला है। दाम्पत्य जीवन का तनाव कम होगा। शेयर मार्केट आपके लिये अनुकूल रहेगा।

धनु — काम के सिलसिले में दिन काफी अच्छा रहने वाला है। घर के लोगों के रवैये से कुछ हताश हो सकते हैं। लोगों से ज्यादा अपेक्षा न रखें। महत्वपूर्ण कार्यों में बाधा हो सकती है। रोग परेशान कर सकते हैं।

मकर — आपकी बातों से लोग प्रभावित रहेंगे। जॉब में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दिन की शुरुआत काफी अच्छी रहेगी। निजी जीवन में खुशहाली रहेगी। फोन पर रिश्तेदारों और मित्रों से मुलाकात होगी।

कुम्भ — उच्चाधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी। आपकी जबान में मिठास रहेगी। घरेलू अड़चने दूर होंगी। अपने काम को जिम्मेदारी से निभायेंगे। विरोधी आपके सामने नतमस्त्क होंगे। झूठ बोलने से बचें।

मीन — शादीशुदा लोगों की जिंदगी में रौनक रहेगी। लोग आपसे बात कर खुश होंगे। धार्मिक विषयों पर मनन-चिन्तन करेंगे। अति आत्मविश्वास से बचें। भाग्य भरपूर साथ देगा। काम के दबाव के बावजूद खुश रहेंगे।

 

Related Articles

Back to top button