फीचर्डराज्यराष्ट्रीय

राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति ने किया पर्यावरण रक्षा का आह्वान

नई दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शनिवार को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर देशवासियों से पर्यावरण की रक्षा का आह्वान किया।

राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट कर कहा, प्रकृति के साथ सद्भाव में रहना और जैव विविधता की रक्षा करना भारतीय लोकाचार और संस्कृति के केंद्र में रहा है। विश्व पर्यावरण दिवस पर, जब मानवता कोविड-19 के खिलाफ लड़ रही है, हम एक स्थायी भविष्य के लिए वैश्विक समुदाय के साथ काम करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हैं।

उपराष्ट्रपति नायडू ने ट्वीट कर कहा, इस विश्व पर्यावरण दिवस पर, आइए हम अपने बिगड़ते पारिस्थितिक तंत्र की रक्षा और उसे बहाल करने के अपने प्रयासों को तेज करें। आइए हम अपने खेतों में स्थायी कृषि पद्धतियों की ओर लौटें, अपने जंगलों को फिर से जीवंत करें और समुद्री प्रदूषण को रोकें। उन्होंने कहा, हमें पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली अपनानी चाहिए, अपनी ऊर्जा खपत के प्रति सचेत रहना चाहिए और कार्बन उत्सर्जन को कम करना चाहिए। आइए हम आज अपने पर्यावरण की रक्षा करें ताकि आने वाली पीढ़ियों को कल एक रहने योग्य ग्रह सौंप सकें।

 

Related Articles

Back to top button