अजब-गजबफीचर्डस्पोर्ट्स

राष्ट्रमंडल खेलों में तेजस्विनी सावंत और अनीष भानवाला ने जीता स्वर्ण पदक

नई दिल्ली : 21वें कॉमनवेल्थ खेलों के नौवें दिन भारत ने स्वर्ण शुरुआत की और यह शुरुआत शूटिंग में दोनों महिलाओं ने दिलाई, तो वहीं पुरुषों में भी 25 मी. पिस्टल वर्ग में अमीश भानवाला ने खेलों में इतिहास रचते हुए स्वर्ण पदक दिलाते हुए यह मैसेज देने की कोशिश की कि पुरुष भी धीरे-धीरे होड़ में आ रहे हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में चल रहे मुक्केबाजों ने भी अपने अभियान को गति दी है, अमित ने 46-49 किग्रा, गौरव सोलंकी ने 52 किग्रा और मनीष कौशिक ने 60 किग्रा में भार वर्ग के फाइनल में पहुंचकर रजत सुनिश्चित करते हुए स्वर्ण की जंग तय कर दी है। इसके अलावा सायना नेहवाल ने सिंगल्स वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

आठवें दिन ही 50 मी. राइफल प्रोन में रजत जीतने वाली तेजस्विनी सावंत ने इस बार 50 मी. राइफल पोजीशन-3 वर्ग में नया रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा कर लिया, तो इसी वर्ग में अंजुम मोदगिल ने रजत पदक हासिल किया। इसी के साथ ही अब तक भारत के पदकों की संख्या 34 हो गई है, इसमें 16 स्वर्ण, 8 रजत और 10 कांस्य पदक शामिल है। आज सुबह ही शूटरों ने एक बार फिर से सनसनी फैला दी। तेजस्विनी ने कुल 457.9 अंक हासिल करते हुए राष्ट्रमंडल खेलों का रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया, वहीं अंजुम ने 455.7 अंकों के साथ रजत पदक जीता।

Related Articles

Back to top button