फीचर्डराज्यराष्ट्रीय

राहुल के खिलाफ कोई बगावत नहीं : कांग्रेस 

rahul gandhiनई दिल्ली। कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि असम के मंत्री हिमांता बिश्व शर्मा के इस्तीफे को पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ  विद्रोह के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए और सबकुछ आपस में मिलजुलकर सुलझा लिया जाएगा। कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा कि असम की घटना पार्टी के लिए कोई चुनौती नहीं है। तिवारी ने मीडिया से कहा  ‘‘इस बारे में चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।’’ कांग्रेस सांसद कमलनाथ ने कहा कि इस घटना को राहुल गांधी के खिलाफ विद्रोह की कोशिश के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। कमलनाथ ने संसद भवन के बाहर मीडियाकर्मियों से कहा  ‘‘यह राहुल के खिलाफ कोई विद्रोह नहीं है। यह मुद्दा ऐसा है कि कुछ लोग मुख्यमंत्री तरुण गोगोई से खुश नहीं हैं। लेकिन बहुसंख्यक मुख्यमंत्री के साथ हैं।’’ उल्लेखनीय है कि असम के मंत्री हिमांता बिश्व शर्मा ने सोमवार को राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि गोगोई के साथ मानसिक  शारीरिक और राजनीतिक रूप से काम करना संभव नहीं है। स्वास्थ्य और शिक्षा मंत्री शर्मा ने राज्यपाल जानकी बल्लभ पटनायक को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

Related Articles

Back to top button