उत्तर प्रदेशराष्ट्रीय

राहुल गांधी का अमेठी दौरा आज, निजी कार्यक्रमों में होंगे शामिल

rahul gandhiअमेठी। कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के दौरे पर हैं। उनका कार्यक्रम एक दिन का है। इस दौरान वह अमेठी में विकास कार्यों और योजनाओं का जायजा लेंगे। इसके साथ ही राहुल जगदीशपुर से नौ बार विधायक रह चुके रामसेवक की तेरहवीं में भी शामिल होंगे। इसके बाद शाम को वह दिल्ली वापस लौट जाएंगे।  सुबह 10:45 बजे राहुल गांधी इंडिगो विमान ने अमौसी एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वह सड़क मार्ग से अमेठी के लिए रवाना हो गए। अपने संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस उपाध्यक्ष सबसे पहले विकास कार्यों का जायजा लेंगे। क्षेत्र के कुछ लोगों से भी बात करेंगे। इसके बाद वह रामसेवक धोबी की तेरहवीं में शामिल होंगे। साथ ही उनके परिवार को सांत्वना भी देंगे। बताते चलें कि रामसेवक धोबी का बीते पांच अक्टूबर को निधन हो गया था। वह 92 साल के थे। जगदीशपुर से वह नौ बार विधायक भी रह चुके हैं। उनकी गिनती गांधी परिवार के करीबियों में की जाती है। जब-जब इस परिवार से किसी ने चुनाव लड़ा, रामसेवक उनके प्रस्तावक बने। वह बेहद शांत, ईमानदार और सादगी पसंद व्यक्ति थे।

Related Articles

Back to top button