व्यापार

रिच लिस्ट में मुकेश अंबानी लगातार 11वें साल अव्वल, बाहर हुए यस बैंक के एमडी

नई दिल्ली : फोर्ब्स इंडिया ने एक सूची प्रकाशित की है, जिसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी शीर्ष पर हैं। फोर्ब्स इंडिया की इस लिस्ट में मुकेश अंबानी लगातार 11वें साल नंबर वन बने हैं।

इस सूची में देश के और भी अरबपतियों के नाम शामिल किए गए हैं। वहीं दूसरी ओर यस बैंक के एमडी राणा कपूर इस लिस्ट से बाहर हो गए हैं। 100 रिचेस्ट लिस्ट में मुकेश अंबानी लगातार 11वें साल टॉप पर अपना कब्जा जारी किया हुआ है। मुकेश अंबानी के पास 4,730 करोड़ डॉलर यानि भारतीय रुपए में लगभग 3,453 अरब की संपत्ति है। मुकेश अंबानी ने जब से जियो को लांच किया है तब से उनकी संपत्ति लगातार इजाफा हुआ है। वहीं इस साल उन्होंने जियो गीगा फाइबर लांच करने की घोषणा की है। वहीं से ही उनके निवेश और मुनाफे में बड़ा फर्क देखने को मिला है। 21 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं विप्रो के चेयरमैन अजीम प्रेमजी। वहीं आर्सेलर मित्तल के मालिक लक्ष्मी मित्तल के पास 18.3 अरब डॉलर की संपत्ति है और वो लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं। नंबर चार पर हैं हिंदुजा बंधु जिनके पास 18 अरब डॉलर की संपत्ति है। पांचवा स्थान पाया है शापूरजी पालोनजी ग्रुप के पालोनजी मिस्त्री जिनकी कुल संपत्ति करीब 16 अरब डॉलर है। एचसीएल के शिव नाडर 14.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ लिस्ट में छठे नंबर हैं। सातवें नंबर पर है गोदरेज परिवार जिसके पास कुल 14 अरब डॉलर की संपत्ति है यानि भारतीय रुपए में 1022 अरब। इसके बाद नंबर है सन फार्मा के दिलीप सांघवी का जिनके पास 12.5 अरब डॉलर से ज्यादा की संपत्ति है। नंबर नौ पर हैं आदित्य बिड़ला ग्रुप के कुमार मंगलम बिड़ला जिनके पास 12.5 अरब डॉलर की संपत्ति है। लिस्ट में 10वां स्थान पाया है अडानी ग्रुप के गौतम अडानी ने जिनके पास भी करीब 12 अरब डॉलर की संपत्ति मौजूद है।

Related Articles

Back to top button