व्यापार

रिलायंस सीमेंट ने क्षारखंड में रखा कदम

rcनयी दिल्ली। रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर की रिलायंस सीमेंट कंपनी क्षारखंड में बिक्री शुरू करेगी। क्षारखंड देश का चौथा राज्य है जहां कंपनी के उत्पाद उपलब्ध होंगे। कंपनी ने बयान में कहा रिलायंस सीमेंट कंपनी प्राइवेट लि़ ने घरेलू बाजार में अपना विस्तार करते हुए क्षारखंड के बाजार में कदम रखा है। रिलायंस सीमेंट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अरविंद पाठक ने बयान में कहा क्षारखंड पूर्वी भारत में महत्वपूर्ण सीमेंट बाजार है। राज्य में नये बिजली इस्पात तथा अन्य खनिज आधारित कारखानें लग रहे हैं इससे मांग में उल्लेखनीय वद्धि की उम्मीद है। रिलायंस सीमेंट पहले से महाराष्ट्र मध्य प्रदेश तथा उत्तर प्रदेश में अपने उत्पादों को बेच रही है। बयान के अनुसार कंपनी क्षारखंड में राज मिस्त्री तथा ठेकेदारों को प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराएगी। कंपनी की उत्पादन क्षमता फिलहाल 55 लाख टन सालाना है। कंपनी के कारखाने उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश तथा महाराष्ट्र में है। कंपनी 50 लाख टन क्षमता का सीमेंट कारखाना महाराष्ट्र में लगा रही है।

Related Articles

Back to top button