जीवनशैली

रिश्तों को खुशहाल बनाये ये बातें !!

love-2_58248c55553a9ज़िन्दगी कितनी ही कामयाब क्यों न हो अगर आपके रिश्ते खुश नहीं तो ख़ुशी आपसे कोसो दूर है | रिश्तों की उलझन को कैसे सुलझाये | और अपने रिश्तों में प्यार की गर्मी को कैसे बनाये रखे आइये जाने |

बातें जो रिश्तों को खुशहाल बनाये :- 

1 अपने अहम् को नियंत्रण में रखे उसे आपके दिमाग पर हावी न होने दें , एकबार अहम् जीवन पर हावी हो गया तो बर्बादी के लिये कुछ नही बचता| 

2 ये जान लें कोई भी रिश्ता पक्का नहीं होता, यह हरदम बदलता रहता है। आपको हर रोज़ इसे ठीक तरह से निभाना होता है।

3 जो लोग अपने रिश्तों को तर्क के आधार पर परखते हैं, वे इन्हें बनाए नहीं रख सकते। दो शरीर, दो दिमाग, दो भावनाएँ कभी भी पूरी तरह मेल नहीं खा सकतीं।

4 जैसे आप मंदिर के प्रसाद को  ग्रहण करते है उसमे कोई बदलाव नही करना चाहते ठीक उसी तरह हर रिश्ते की अपनी अहमियत और मर्यादा होती है जिसे बदला नहीं जा सकता बस प्यार से सींचा जा सकता है|

5 रिश्तों को प्यार करे, उन्हें सम्मान दें, पर किसी धोखे में न रहे | विश्वास करे रिश्तों पर लेकिन अंधविश्वास  से बचे |

6 रिश्तों को समय दें, रिश्ते 2 मिनिट मैग्गी नही है, बल्कि एक शांत और गहरी झील की तरह है चाहे वो पति पत्नी का रिश्ता हो, दोस्ती का रिश्ता हो या,ग्राहक व्यापारी का, समय के साथ गहराई आपके रिश्ते को मजबूत बनाती है | अंतः जल्दीबाज़ी न करे और कोई पूर्वाग्रह न पालें | 

Related Articles

Back to top button