![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2017/01/hqdefault-3.jpg)
रिश्तेदार का हाल जानने अस्पताल जा रही स्कूटी सवार नवयुवती खुद हादसे का शिकार हो गई। सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई।
देहरादून: अस्पताल में भर्ती अपने रिश्तेदार का हाल जानने अस्पताल जा रही एक नाबालिग लड़की खुद हादसे का शिकार हो गई। ट्रेक्टर ट्राली ने स्कूटी सवार इस नवयुवती को टक्कर मार दी। इलाज के दौरान नवयुवती ने दम तोड़ दिया।
जानकारी के मुताबिक, देहरादून कोतवाली क्षेत्र में सुबह नौ बजे के करीब रीठा मंडी के पास हुए हादसे की सूचना पर पुलिस ने घायल नवयुवती को उपचार हेतू दून अस्पताल पहुंचाया। जहां युवती की मृत्यु हो गयी।
मृतका की पहचान आशा (17 वर्ष) पुत्री केवल राम निवासी सिंगल मंडी, कुसुम विहार के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा मृतका के परिजनों को सूचित किया गया है।
जानकारी से पुलिस को ज्ञात हुआ कि मृतका के रिश्तेदार दून अस्पताल में एडमिट थे, जिनसे मिलने आशा दून अस्पताल जा रही थी।