अन्तर्राष्ट्रीयफीचर्ड

रूस ने माना ‘आतंकियों’ ने गिराया था विमान, पुतिन ने हमलवारों को खोजकर मारने को कहा

स्तक टाइम्स/एजेंसी- russian-airliner-reuters_650x400_81446710708मास्को: मिश्र के सिनाई में रूसी विमान के गिरने के 17 दिनों बाद रूस ने मान लिया है कि ये एक आतंकी हमला था। रूस की इंटेलीजेंस एजेंसी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को दी जानकारी में इस बात की तस्दीक की है 31 अक्टूबर को हुए हमले में विस्फोटक के ज़रिए विमान को उड़ाया गया था। इसके बाद राष्ट्रपति पुतिन ने स्पेशल सर्विस को उन पर शिकंजा कसने को कहा है जो प्लेन दुर्घटना के लिए ज़िम्मेदार हैं। पुतिन ने हमलावरों की पहचान कर उन्‍हें दंडित करने का आदेश दिया है।

दरअसल, रूस के सुरक्षा प्रमुख ने राष्ट्रपति पुतिन को बताया है कि 224 लोगों को लेकर जा रहे एक विमान को आतंकवादी हमले में गिरा दिया गया। क्रेमलिन ने आज यह खबर दी।

सुरक्षा एजेंसी एफएसबी के प्रमुख एलेक्जेंडर बोर्टनिकोव ने कल पुतिन से कहा, ‘कोई भी व्यक्ति बिल्कुल साफगोई से कह सकता है कि यह आतंकवादी हमला था।’ विशेषज्ञों का हवाला देते हुए उन्होंने बताया कि विमान बम के कारण आसमान में क्षतविक्षत हो गया। यह बम करीब एक किलोग्राम टीएनटी का था। इसके बाद पुतिन ने उन लोगों को नेस्तनाबूद करने का संकल्प लिया, जिनका सिनाई विमान हमले के पीछे हाथ है।

31 अक्टूबर को हुए इस हादसे में 224 लोगों की मौत हो गई थी। आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने इस घटना के बाद दावा किया था उसने विमान को गिराया है लेकिन उसके दावे को रूस ने उस वक्त नहीं माना था, लेकिन अब  रूस की सुरक्षा एजेंसी ने मान लिया है कि विमान आतंकी हमले में गिराया गया था।

 

Related Articles

Back to top button