उत्तराखंड

रेप मामला: संवासिनियों के मेडिकल की तैयारी!

nari-niketan-564f15f646098_exlstनारी निकेतन में संवासिनियों से दुराचार और गर्भपात के मामले में घिरा पुलिस-प्रशासन शनिवार को संवासिनियों का मेडिकल परीक्षण करा सकता है। देर रात तक इस मसले को अंतिम रूप देने की तैयारी चलती रही। इसी बीच नारी निकेतन से जुडे़ एक संदिग्ध का नाम आने के बाद पुलिस गोपनीय रूप से जांच पड़ताल में जुटी है। पुलिस भी जल्द मामले में पत्ते खोल सकती है।

नारी निकेतन में संवासिनियों के शोषण का मामला प्रशासन के गले की फांस बन गया है। नारी निकेतन में शुक्रवार को हुए पथराव के बाद मामला उछलने से अधिकारियों में हड़कंप है।

सूत्रों की माने तो शारीरिक शोषण के आरोप की पुष्टि के लिए पुलिस-प्रशासन शनिवार को संवासिनियों का मेडिकल परीक्षण कराने की तैयारी में है।

 

पूरी कार्रवाई को गोपनीय रूप से अंजाम दिया जा सकता है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस का कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। अलबत्ता इतना जरूर कहा गया है कि जो भी कार्रवाई बनती है की जाएगी। इसी बीच पुलिस भी अपने स्तर से जांच पड़ताल में जुट गई है। सूत्रों की माने तो नारी निकेतन से जुडे़ एक संदिग्ध की पुलिस को तलाश है, जिससे कई राज खुल सकते हैं।

पुलिस जांच में जुटी
इस गंभीर प्रकरण में पुलिस अपने स्तर से जांच पड़ताल में जुटी है। उस वीडियो का भी अवलोकन किया जा रहा है, जिसमें मूक बधिर संवासिनी शारीरिक शोषण का जिक्र कर रही है।

Related Articles

Back to top button