राष्ट्रीयलखनऊ

रेलवे कर्मचारी को बदमाशों ने मारी गोली, हालत खतरे से बाहर

loot fireलखनऊ: काकोरी इलाके में मंगलवार सुबह शौच करके घर वापस आ रहे रेलवे कर्मचारी को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। इससे वह लहूलुहान होकर गिर गया। गोली की आवाज सुनते ही गांव में हड़कंप मच गया। जब तक घायल रेलवे कर्मचारी की तरफ ग्रामीण दौड़े तब तक बदमाश घने कोहरे में भाग नि‍कले। घायल को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। वहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। थानाक्षेत्र के चौधरीखेड़ा निवासी राम औतार यादव (55) मंगलवार सुबह शौच करके घर वापस लौट रहे थे। वह गांव के बाहर पहुंचे ही थे कि पीछे से आए बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने उनको गोली मार दी। गोली उनके पीठ में जा धंसी। वे लहूलुहान होकर गिर गए। इतने में बदमाश पीछे मुड़कर भाग गए। गोली की आवाज सुनते ही ग्रामीण दौड़े और घायल अवस्था में राम औतार को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। वहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button