अद्धयात्म

रोजाना दिन के अनुसार लगाएं अपने माथे पर तिलक, चमक जायेगा भाग्य

हिंदू धर्म में तिलक का बहुत महत्व होता है ऐसा माना जाता है कि अगर माथे पर तिलक लगाया जाए तो इससे मनुष्य का मस्तिष्क शांत रहता है और वह अपने कार्यों में ध्यान केंद्रित कर पाता है माथे पर तिलक लगाने से यह मस्तिष्क की शोभा भी बढ़ाता है इसके साथ ही यह हमें ऊर्जा भी देता है ज्योतिष के अनुसार ऐसा माना गया है कि अगर रोजाना वार के अनुसार अगर माथे पर तिलक लगाया जाए तो इससे वार से संबंधित ग्रह शुभ फल देने लगते हैं।

अगर व्यक्ति अपने माथे पर चंदन का तिलक लगाता है तो इससे उसके सभी पापों का नाश हो जाता है और व्यक्ति सभी संकटों से भी बचा रहता है उस व्यक्ति के ऊपर हमेशा धन की देवी माता लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहती है आज हम आपको इस लेख के माध्यम से किस दिन वार के अनुसार कौन सा तिलक अपने माथे पर लगाएं जिससे हमारा भाग्य चमक उठे इसकी जानकारी देने वाले हैं।

आइए जानते हैं वार के अनुसार कौन सा तिलक माथे पर लगाना चाहिए

सोमवार

जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं कि सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ का दिन होता है सोमवार के दिन का स्वामी चंद्रमा ग्रह है चंद्रमा मन का कारक ग्रह के रूप में माना गया है अगर आप अपने मन को काबू रखना चाहते हैं और अपने मस्तिष्क को ठंडा और शांत बनाए रखना चाहते हैं तो इसके लिए आप सोमवार के दिन सफेद चंदन का तिलक अपने माथे पर लगाएं इसके अलावा आप सोमवार के दिन विभूति या भस्म भी अपने माथे पर लगा सकते हैं।

मंगलवार

मंगलवार का दिन महाबली हनुमान जी का दिन माना जाता है इस दिन का स्वामी मंगल ग्रह है आप मंगलवार के दिन लाल चंदन या चमेली के तेल में घुला हुआ सिंदूर का तिलक लगा सकते हैं इससे आपकी ऊर्जा और कार्य क्षमता में वृद्धि होती है इस दिन यह तिलक लगाने से आपकी सारी उदासी और निराशा दूर हो जाती है और आपका दिन बहुत ही बेहतर बनता है।

बुधवार

बुधवार का दिन माता दुर्गा का दिन माना गया है इसके साथ ही बुधवार का दिन भगवान श्री गणेश का दिन भी होता है इस दिन का स्वामी बुध ग्रह है आप इस दिन सूखे सिंदूर का तिलक लगाएं इससे आपकी बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी और आपका दिन बहुत ही अच्छा व्यतीत होगा।

गुरुवार

गुरुवार के दिन को बृहस्पतिवार के नाम से भी जाना जाता है बृहस्पति ऋषि देवताओं के गुरु हैं और इस दिन के खास देवता ब्रह्मा है इस दिन का स्वामी बृहस्पति ग्रह है इस दिन आप सफेद चंदन की लकड़ी को पत्थर पर घिसकर उसमें केसर मिलाकर उसके लेप को माथे पर लगा सकते हैं या फिर आप इसका टीका भी लगा सकते हैं इसके अलावा आप हल्दी या गोरोचन का तिलक भी लगा सकते हैं इससे आपका मन पवित्र और सकरात्मक विचार वाला होगा और आपकी आर्थिक समस्याओं का भी समाधान होता है।

शुक्रवार

शुक्रवार का दिन धन की देवी माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु जी की पत्नी का दिन है इस दिन का स्वामी शुक्र ग्रह है इस दिन आप अपने माथे पर लाल चंदन लगा सकते हैं इससे आपका तनाव दूर रहेगा इसके साथ ही भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होती है आप शुक्रवार के दिन सिंदूर भी लगा सकते हैं।

शनिवार

शनिवार का दिन भैरव शनि और यमराज का दिन माना जाता है इस दिन का स्वामी शनि ग्रह है शनिवार के दिन विभूत भस्म लाल चंदन माथे पर लगाना चाहिए इससे भैरव महाराज प्रसन्न होते हैं और आपको किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं होता है और आपका दिन भी बेहतर बनता है।

रविवार

रविवार का दिन भगवान विष्णु और सूर्य देवता का दिन होता है इस दिन के ग्रह का स्वामी सूर्य ग्रह है जो कि ग्रहों का राजा भी है इस दिन आप अपने माथे पर लाल चंदनि या हरि चंदन लगाएं इससे आपके ऊपर भगवान विष्णु जी की कृपा दृष्टि बनी रहती है समाज में मान-सम्मान बढ़ता है और आप निडर बनते हैं।

सभी बॉलीवुड तथा हॉलीवुड मूवीज को सबसे पहले फुल HD Quality में देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

Related Articles

Back to top button