स्पोर्ट्स

रोहित की संगीत सेरेमनी में विराट और सोनाक्षी ने मचाई धूम

virat-sonakshiनई दिल्ली: टीम इंडिया के स्टार ओपनर रोहित शर्मा ने रविवार को गर्लफ्रेंड रितिका सजदेह के साथ शादी के बंधन में बंध चुके है। शादी की धूम के बाद रोहित शर्मा ने संगीत सेरेमनी का कार्यक्रम रखा। इस दौरान संगीत सेरेमनी में कई हस्तियों ने शिरकत किया। जिसमें बॉलीवुड और खेल जगत के कई सितारें शामिल हुए। संगीत सेरेमनी हो और ऐसे में विराट डांस के बिना कैसे रह सकते है। वहीं विराट ने बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के साथ खूब मस्ती की और डांस किया। इनके साथ कई कपल्स ने भी डांस किया और तो और युवराज सिंह ने अपनी मंगेतर और बॉलीवुड एक्ट्रेस हेजल कीच के साथ डांस किया। आपको बता दें कि रोहित-रीतिका की संगीत सेरेमनी में विराट कोहली युवराज सिंह के अलावा शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, प्रज्ञान ओझा, राहुल शर्मा भी शामिल हुए।और बॉलीवुड स्टार सलमान खान, सोहैल खान, एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा भी इस पार्टी में आईं। यह पार्टी लोअर परेल स्थित ‘द सेंट रेगिस’ में रखी गई थी।

Related Articles

Back to top button