स्पोर्ट्स

लंच तक इंग्लैंड 400 के करीब, टेलएंडर्स ने बढ़ाई मुश्किल

virat-kohli_1480535370भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे सीरीज के चौथे मैच का आज दूसरा दिन है। पहले दिन 288 रन के स्कोर को आगे बढ़ाते हुए इंग्लैंड ने दूसरे दिन लंच तक 8 विकेट गंवाकर 384 रन बना लिए। इंग्लैंड के लिए जोस बटलर ने भी फिफ्टी पूरी की। क्रीज पर जोस बटलर (64) के साथ देने जेक बॉल (28) मौजूद हैं। दोनों ने नौंवे विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी पूरी की। 
भारत के लिए अश्विन ने 5 और जडेजा ने 3 विकेट चटकाए। जडेजा ने क्रिस वोक्स के बाद आदिल राशिद को भी चलता किया। इससे पहले अश्विन ने बेन स्टोक्स का शिकार किया। अश्विन ने 23वीं बार 5 विकेट लेने का कमाल किया है।
पहले दिन इंग्लैंड के लिए डेब्यू बल्लेबाज कीटन जेनिंग्स ने 112 रन की शतकीय पारी खेली। मोइन अली ने भी 50 रन बनाए। इसके अलावा कप्तान कुक ने भी 46 रन का योगदान दिया। टीम इंडिया के सामने चुनौती होगी की इंग्लैंड को 400 से अधिक रन बनाने से रोके। भारत को मुंबई में चौथी पारी में बल्लेबाजी करनी होगी। चौथी पारी में मुंबई की पिच पर औसत स्कोर सिर्फ 145 रन का है। 
बाकी भारतीय गेंदबाज मुंबई की पिच पर सफलता दिलाने में नाकाम रहे। भुवनेश्वर कुमार का एक थ्रो अंपायर पॉल राइफल के सिर जा लगी, जिसके चलते वो मैदान बाहर हो गए। अजिंक्य रहाणे चोटिल होने के कारण इस मैच में नहीं खेल रहे। उनकी जगह करुण नायर को मौका दिया गया।
 
 

Related Articles

Back to top button