जीवनशैली
लंबे समय तक आंखों को रखना है सुंदर तो ऐसे लगाएं काजल…
![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2016/10/img_20161005021029.jpg)
NEW DELHI : पहले काजल बुरी नजर से बचने के लिए और आंखों के सुंदर बनाने के लिए लगाया जाता था। लेकिन आज के समय में काजल लगाना फैशन हो गया है।
सुंदरता की सही पहचान तो आंखों से ही होती है और आंखों को सुंदर बनाने में काजल की विशेष भूमिका है। लेकिन क्या आप काजल को लगाने का सही तरीका जानते हैं? अक्सर लड़कियां काजल तो यूज करती है लेकिन कई बार इन्हें लगाते ही आंख में काजल पूरी तरह फैल जाता है, जिससे हमारा चेहरा खराब हो जाता है। आज हम आपको ऐसे टिप्स बताएंगे जिससे काजल आपकी आंखों को अधिक समय तक सुंदर बनाए रखेगा।
![](http://liveindia.live/userfiles/aa.jpg)
काजल लगाने से पहले टोनर से आंखों के नीचे अच्छी तरह साफ करें, जिससे कि वहां मौजूद ऑयल खत्म हो जाएं। काजल लगाने से पहले अपनी आंखों के नीचे थोड़ा सा बेबी पाऊडर लगा लें, इससे काजल नहीं फैलेगा और आईलाइनर को आंखों में लगाने के बाद काजल लगाए, इससे भी काजल नहीं फैलेगा। चाहे तो वॉटर प्रूफ काजल का यूज कर सकते है। इन तरीको से अगर आप काजल लगाएंगे तो यह काजल लंबे समय तक आंखों में टिका रहता है।