अद्धयात्म

लक्ष्मी पूजन में कभी न भूलें ये 4 बातें

दस्तक टाइम्स/एजेंसी: lakshmi1-1446632256दीपावली लंका पर भगवान श्रीराम की विजय तथा अयोध्या आगमन पर मनाया जाने वाला पर्व है। इस दिन मां लक्ष्मी का पूजन कर घर में सुख, समृद्धि और परिजनों के लिए सफलता की कामना की जाती है। श्रद्धा तथा विधिपूर्वक किए गए पूजन से मां लक्ष्मी शीघ्र प्रसन्न होती हैं। जानिए लक्ष्मी पूजन में कौनसे काम करने से शुभ फल प्राप्त होता है।

लक्ष्मी पूजन में मां लक्ष्मी का ही पूजन न करें बल्कि साथ में गणपति की भी वंदना करें। मां लक्ष्मी धन और सफलता देती हैं तो गणपति सिद्धि और सद्बुद्धि। किसी एक के बिना जीवन में सफलता की प्राप्ति और उसकी रक्षा संभव नहीं है। अतः दीपावली के पूजन में दोनों का पूजन अवश्य करें। इस पूजन में देवी सरस्वती की भी वंदना की जाती है।
पूजन में तिलक विजय और लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। लाल रंग ऊर्जा का भी प्रतीक होता है। तिलक लगाना शुभ है और यह धार्मिक संस्कारों का अभिन्न अंग है। शास्त्रों के अनुसार इससे आज्ञा चक्र जाग्रत होता है। पूजन में बिना तिलक लगाए रहना पूर्ण फल नहीं देता। अतः लक्ष्मी पूजन में तिलक जरूर लगाना चाहिए।
पूजन में धूप-दीप प्रज्वलित करने से वातावरण पवित्र होता है और वहां की नकारात्मक ऊर्जा का निष्कासन हो जाता है। दीपावली के पूजन में अन्य सामग्री प्रज्वलित करने के साथ कपूर भी प्रज्वलित करें। यह देवी लक्ष्मी को अतिप्रिय माना जाता है। इससे घर का वातावरण शुद्ध होता है।
दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के दौरान कलावा जरूर बंधवाना चाहिए। कलावा रक्षा और सफलता का प्रतीक होता है। शास्त्रों के अनुसार कलावा बांधने के बाद कुछ चावल पीछे फेंकने चाहिए। माना जाता है कि इससे जीवन में आने वाले दुख, अभाव, कष्ट आदि से मुक्ति मिलती है।

Related Articles

Back to top button