ज्ञान भंडारराष्ट्रीयलखनऊ

लखनऊ महानगर की सदस्यता समीक्षा बैठक

bjp logoलखनऊ। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर की सदस्यता समीक्षा बैठक प्रदेश कार्यालय में नगर अध्यक्ष मनोहर सिंह की अध्यक्षता में आहूत की गयी। बैठक में प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी बूथ प्रवासी 9, 10 व 11 जनवरी, 2015 को विशेष सदस्यता अभियान में अपने अपने बूथ पर प्रवास कर सदस्यता अभियान को गति देंगे। सिंह ने कहा कि सदस्यता अभियान में कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलायें। बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक सुरेश श्रीवास्तव, विद्यासागर गुप्ता, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अशोक तिवारी, नगर महामंत्री अनुराग मिश्रा अन्नू, राकेश श्रीवास्तव, नगर उपाध्यक्ष त्रिलोक सिंह अधिकारी, विनोद तिवारी अप्पू, सदस्यता प्रमुख अशोक तिवारी, सुदर्शन भारती सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक का संचालन नगर महामंत्री मुकेश शर्मा ने किया।
छावनी बोर्ड के चुनाव में भाजपा ने तेजी पकड़ी
छावनी बोर्ड परिषद चुनाव में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के समर्थन मं प्रचार किया गया। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने सभी वार्डों में घर घर जाकर सम्पर्क किया और जनता से आग्रह किया कि क्षेत्र के विकास के लिये भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान कर भारी मतों से विजयी बनायें। प्रचार में नगर अध्यक्ष मनोहर सिंह, सांसद कौशल किशोर, पूर्व विधायक सुरेश तिवारी, प्रदेश मंत्री वीरेन्द्र तिवारी, नगर महामंत्री राकेश श्रीवास्तव, कौशलेन्द्र द्विवेदी, संयुक्ता भाटिया, गिरजाशंकर त्रिपाठी, विनोद तिवारी अप्पू, नानकचन्द्र लखमानी, कृपाशंकर शुक्ला, हरसरनलाल गुप्ता, अम्बीश प्रकाश मिश्र, घनानन्द मिश्रा, विनोद कल्लू, साकेत सिंह सोनू सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button