उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

लखनऊ में गोमती नदी में कूदे छात्र-छात्रा, हालत गंभीर

लखनऊ के गोमतीनगर थाना क्षेत्र के समतामूलक चौराहे के पास करीब चार बजे उस समय खलबली मच गई जब एक छात्र तथा छात्रा ने गोमती नदी में छलांग लगा दी। दोनों बाइक पर सवार होकर वहां आए थे।

लखनऊ। प्रदेश की राजधानी में 1090 चौरहा के पास गांधी सेतु पुल से एक छात्र तथा छात्रा ने गोमती नदी में छलांग लगा दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों को बाहर निकाला। इनको गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लखनऊ के गोमतीनगर थाना क्षेत्र के समतामूलक चौराहे के पास करीब चार बजे उस समय खलबली मच गई जब एक छात्र तथा छात्रा ने गोमती नदी में छलांग लगा दी। दोनों बाइक पर सवार होकर वहां आए थे। दोनों को नदी में कूदता देख राहगीरों ने शोर मचाया। शोर सुनकर लोगों ने आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को पानी में उतारा। इसके बाद गोताखोरों ने बेहोशी की हालत में दोनों को बाहर निकाला। पुलिस ने फौरन उन्हें डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

पुलिस ने परिवार के लोगों को सूचना देकर बुला लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों हाई पॉवर बाइक से गए थे और बाइक खड़ी करके गोमती में कूद गए। लड़का ताड़ीखाना मडिय़ांव निवासी आरपी यादव का पुत्र गोपाल (14 वर्ष) है। वह बीकेटी इंटर कालेज में 10वीं का छात्र है। दोनों मडिय़ांव के निवासी बताये जा रहे हैं। लड़की का नाम शिवांशी अवस्थी। दोनों ने भाऊराव देवरस कालेज से दसवीं की पढ़ाई की थी।

Related Articles

Back to top button