अजब-गजबउत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ वाले: लखनऊ से जुड़े इस राज के बारे में जानकार खड़े हो जाएँगे आपके कान

नई दिल्ली: भारत एक विविधता से भरा हुआ देश है। इस देश में कई संस्कृतियाँ, धर्म, जाति, समुदाय के लोग मिलकर एक साथ रहते हैं। भौगोलिक दृष्टि से भी भारत काफ़ी विविधता से भरा हुआ है। जहाँ भारत के उत्तरी भाग कश्मीर में ख़ूब ठंड पड़ती है, वहीं भारत के दक्षिणी भाग तमिलनाडु में मौसम गर्म रहता है। भारत के लगभग हर प्रांत में आपको भिन्नता देखने को मिल जाएगी। हर राज्य की भाषा भी यहाँ अलग-अलग है। यहाँ के लोगों के खान-पान से लेकर उनकी वेशभूषा भी जगह के हिसाब से बदल जाती है।

लखनऊ की है अपनी एक अलग पहचान:

इतनी विविधता होते हुए भी भारत एक है। भारत में राह चलते हुए आपको भिन्नता देखने को मिल सकती है। भारत के हर जगह की अपनी एक ख़ासियत है। यहाँ कई ऐसी जगहें भी हैं, जो पूरी दुनिया में मशहूर हैं। इन जगहों को देखने के लिए दुनिया के कोने-कोने से लोग भारत आते हैं। हालाँकि ऐसी बहुत जगहें भारत में हैं, जो विदेशियों का ध्यान अपनी तरफ़ खिंचती है। लेकिन अगर हम उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की बात करें तो इसकी अपनी अलग ही पहचान है।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पूरे देश में तहज़ीब और नवाबी शहर के नाम से मशहूर है। इस शहर की गली-गली में आपको नवाबीपन देखने को मिल जाएगा। इस शहर में कई ऐसी इमारतें हैं, जो बर्बस ही लोगों का ध्यान अपनी तरफ़ आकर्षित कर लेती है। वैसे तो लखनऊ अपने आप में खाफ़ी ख़ास है। लेकिन आज हम आपको इस शहर के एक ऐसे राज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकार आपकी हैरानी का ठिकाना नहीं रहेगा। यक़ीनन आपने इस राज के बारे में इससे पहले कभी नहीं सुना होगा।

अमेरिका में भी है लखनऊ:

अगर आप भी ये सोचते हैं कि लखनऊ केवल भारत के उत्तर प्रदेश में ही स्थित है तो आप बिलकुल ग़लत हैं, जी हाँ अमेरिका के पेंसिलवेनिया में डाउफ़िन काउंटी नाम की एक जगह है। इस जगह पर एक छोटा सा असंगठित समुदाय रहता है, जिसे लखनऊ के नम से जाना जाता है। केवल यही नहीं ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में भी एक लखनऊ नाम की जगह है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी गिप्सलैंड में भी एक ऐसी जगह है, जिसे लखनऊ के नाम से जाना जाता है।

पूरी दुनिया की शान बढ़ा रहा है लखनऊ:

2016 मतगणना के अनुसार यहाँ के लखनऊ की कुल आबादी 1254 थी। आपको जानकार हैरानी होगी कि केवल अमेरिका या ऑस्ट्रेलिया में ही नहीं बल्कि स्कॉटलैंड में भी लखनऊ नाम की एक जगह है। यहाँ के मोनिफ़ाइथ और बैरी के बीच ए 9 30 सड़क पर एक ऐसा इलाक़ा है, जिसे लखनऊ के नाम से जाना जाता है। इसके अलावा कनाडा के ब्रूस काउंटी ओंटारीयो में एक ऐसा समुदाय है जो लखनऊ के नाम से मशहूर है। इन बातों से यह साफ़-साफ़ पता चलता है कि लखनऊ ना केवल भारत की ही बल्कि दुनिया की भी शान बढ़ा रहा है।

Related Articles

Back to top button