अजब-गजब

लड़की के चेहरे पर उग आया पेड़, दुनिया में बस 10 लोगों को है ये बीमारी

बांग्लादेश की एक बच्ची को दुनिया की पहली ‘ट्री विमेन’ कहा जा रहा है। 10 साल की शहाना खातुम के चहरे से कुछ ऐसा निकल रहा है जिसे देख कर लोगों में खाैफ है। हर कोई हैरान है कि इतनी छोटी बच्ची के चेहरे पर अचानक क्या हो गया|

शहाना के चेहरे पर कुछ छोटे-मोटे नहीं बल्कि पेड़ों की टहनियों जैसा कुछ निकल रहा है। दुनिया में यह बीमारी मुश्किल से 10 लोगों को है और कहा जा रहा है कि अब तक यह केवल मर्दों को होती थी, लेकिन शहाना पहली लड़की हैं जो इस बीमारी से ग्रस्त हैं।

डॉक्टरों का कहना है कि वह ‘ट्री मैन सिंड्रोम’ से पीड़ित हैं। यह नाम सबसे पहले इंडोनेशिया के डेडे कोसवारा को मिला था जो इस बीमारी से जूझने वाले पहले शख्स थे। कई ऑपरेशन होने के बावजूद उन्हें इस बीमारी से कभी छुटकारा नहीं मिल सका।

यह एक अजीबोगरीब बीमारी है जिसमें शरीर में मोटी-मोटी गांठ बन जाती है और यह टहनियों का आकार ले लेती हैं। इसे देख कर लगता है कि इंसान के शरीर पर पेड़ की शाखाएं निकल रही हैं। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव हाथों और पैरों पर पड़ता है। जो लोग इस बीमारी से जूझ रहे होते हैं उनके हाथों-पैरों का वजन भी कई गुना बढ़ जाता है| शहाना का इलाज बांग्लादेश की राजधानी ढाका में चल रहा है। उनके पिता को उम्मीद है कि ऑपरेशन के बाद शहाना ठीक हो जाएगी।

Related Articles

Back to top button