लव पार्टनर को आकर्षित करने का सबसे आसान तरीका
![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2015/12/97695-63704-sex-raelation-zee-news.png)
नई दिल्ली: महिलाओं के लिए अपने लव पार्टनर को आकर्षित करने के टिप्स अक्सर चर्चा का विषय बनते है। लेकिन फोर्डहम यूनिवर्सिटी ने अपने एक नए सर्वे के तहत लड़कियों और महिलाओं के लिए अपने लव पार्टनर को आकर्षित करने के लिए नए और आसान टिप्स सुझाए है। रेवलान लव स्टडी के तहत इसमें कई प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया और लव पार्टनर को रिझाने के टिप्स सीखें।
इस सर्वे के दौरान 97 फीसदी महिलाओं में पॉजीटिव बदलाव देखा गया। एक हफ्ते के अंदर महिलाओं में कई बदलाव देखने को मिले और इसके परिणाम चौंकाने वाले रहे। यह पाया गया कि हम जो चीजें रोजाना करते हैं उससे किसी भी चीज को देखने का नजरिया बदल जाता है।
रोज खुद को आईने में निहारना, खुद की तारीफ करना ये सब बातें महिलाओं में नया जोश भरती है। यह एक आसान तरीका है जिससे महिलाओं में नया जोश भरता है और उसके बाद उनमें आई ऊर्जा और सकारात्मक बदलाव से वह अपने लव पार्टनर को आसानी से रिझा सकती है। इस दौरान इन चीजों को करने से यह पाया गया कि महिलाओं में ज्यादा दयालुता, स्नेह, छेड़खानी-चुहलबाजी की भावना, पार्टनर के प्रति प्यार की भावना का पनपा आदि में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई। यह पाया गया कि इन चीजों को करने से महिलाओं में जोश और आत्मविश्वास भरता है और उसके बाद आए कॉन्फिडेंस से वह अपने लव पार्टनर को आसानी से रिझा सकती है।