ज्ञान भंडार

लव राशिफल 12 मार्च 2020: इन राशिवालों के रिश्ते में लगेगा रोमांस का तड़का

मेष राशि
दांपत्य जीवन के लिहाज से आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा और आपके रिश्ते में रोमांस बढ़ेगा। यदि आप किसी प्रेम जीवन में हैं तो आज अपने मन की बात अपने प्रिय से करेंगे और रिश्ते को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे।

वृष राशि
दांपत्य जीवन के लिहाज से दिनमान कमजोर रहेगा और आप की आपके जीवनसाथी के साथ झड़प हो सकती है लेकिन यदि आप प्रेम जीवन में हैं तो आज का दिन काफी आकर्षक रहेगा। अपने प्रिय के साथ कुछ प्यार भरे पल बिताने का मौका मिलेगा।

मिथुन राशि
प्रेम जीवन के लिए दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है और आपको रोमांस के अवसर मिलेंगे और अपने प्रिय को खुश रखेंगे। दांपत्य जीवन में हल्का-फुल्का तनाव देखने को मिल सकता है।

कर्क राशि
दांपत्य जीवन में चले आ रहे तनाव से मुक्ति मिलेगी। जहां तक प्रेम जीवन का सवाल है तो इसके लिए आज का दिन कारगर साबित होगा।

सिंह राशि
आप अपने जीवन साथी की सारी बातें सुनेंगे और समझेंगे और उन्हें अपने जीवन में स्थान देंगे। प्रेम जीवन के लिए दिनमान थोड़ा कमजोर है, लेकिन शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। संतान को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं।

कन्या राशि
दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा, बीच-बीच में तनाव बढ़ सकता है उसकी वजह परिवार के किसी व्यक्ति की कड़वी जुबान हो सकती है। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें आज अच्छे नतीजे हासिल होंगे।

तुला राशि
दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन बढ़िया रहेगा और आपका रिश्ता मजबूत रहेगा। जीवनसाथी कोई खास बात करेगा, जो आपको बहुत पसंद आएगी। यदि आप प्रेम जीवन में हैं तो आपके रिश्ते में प्रेम बरकरार रहेगा।

वृश्चिक राशि
दांपत्य जीवन के लिए आज का दिनमान सामान्य रहेगा। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो आज का दिन थोड़ा सा कमजोर रह सकता है।

धनु राशि
प्रेम जीवन के लिहाज से आज का दिन बढ़िया रहेगा। अपने प्रिय को खुश रखेंगे तथा गिफ्ट का आदान-प्रदान भी हो सकता है। यदि आप शादीशुदा हैंतो दांपत्य जीवन में भी आज खुशी भरे पल आएंगे।

मकर राशि
दांपत्य जीवन में सुखद नतीजे हासिल होंगे तथा प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जीवन साथी को साथ लेकर जाएंगे।

कुंभ राशि
प्रेम जीवन के लिए आज कि दिनमान सामान्य रहेगा। जो लोग शादीशुदा जीवन में हैं, उनके लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है।

मीन राशि
दांपत्य जीवन में भी खुशियां आएंगी। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो प्रेम जीवन में भी सुखद नतीजे हासिल होंगे।

Related Articles

Back to top button