ज्ञान भंडार

लव राशिफल 25 दिसंबर 2019: प्रेम के मामले में किन राशियों को मिलेगा सितारों का साथ

मेष- रिश्तों में करीबियां लाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। आपका पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है। आप परेशान रहेंगे। दिन अनुकूल नहीं है।कुछ जातकों के घर शादी की शहनाई बज सकती है।

वृषभ- सितारों की जुगलबन्दी प्रेम के मामले में परेशानियां दिखा रही है। अपने साथी पर किसी भी प्रकार का लांछन या आरोप न लगाएं नहीं तो रिश्ता टूट सकता है। लवर को पसंददीदा चीज देने से रिलेशन बच सकता है इसलिए अपना बेस्ट दें।

मिथुन- आपकी योग्यता आज आपको इज्जत दिलाएगी। आप समझदार व्यक्ति हैं। आज प्रेमी से मिलने की अनुभूति आपको प्रसन्न रखेगी। आज पार्टनर का साथ मिलेगा। जो सिंगल है आज वह विवाह के रिश्ते में बंध सकते हैं।

कर्क- दिन की शुरूआत लव पार्टनर के साथ बहस से शुरू हो सकती है परन्तु शाम तक माहौल ठीक हो जाएगा। व्यापार और रोमांस दोनों के लिये वक्त निकालेंगे। रात को डिनर पर जा सकते हैं। आपका पार्टनर आपको तोहफा दे सकता है ।

सिंह- आज लवलाईफ में सकारात्मकता रहेगी। नये रिश्ते की सम्भावनाएं बन रही हैं। आज गजब का आकर्षण रहेगा किन्तु अपनी अंहकार को अपने रिश्तों के बीच में न आने दें। लव पार्टनर के परिवार से आज मिल सकते हैं। विद्यार्थियों के लिये प्रतियोगिता में सफलता का दिन है।

कन्या- आज का दिन सामान्य रहेगा। आप मेहनती व्यक्ति हैं। नौकरी में ट्रांसफर आपको अपने हमसफर से दूर ले जा सकती है। यह परेशानी का कारण बनेगा लेकिन जीवन में तरक्की लाएगा।

तुला- लव लाईफ आज उत्साह जनक नहीं है। प्रेमी से मिलने का अवसर नहीं मिलेगा। कोई बहाना बनाकर ऑफिस से छुट्टी ले सकते हैं। प्रेम विवाह के इच्छुक युवक युवतियां आज अपने जीवनसाथी से मिल सकेंगे।

वृश्चिक- आज समझदारी से काम करेंगे। मेहनत और कार्यक्षमता आपको प्रगति के पथ पर ले जाएगी। अगर आपका पार्टनर आपसे नाराज है तो वह भी आज मान जाएगा। दिन सामान्य रहेगा। पत्नी से लाभ प्राप्त हो सकता है ।

धनु- प्रेम से जीवन में ठहराव आएगा और जीवन में शांति बनी रहेगी। नजदीकियां बढ़ने से लवलाईफ बेहतर होगी। विवाहितों को पारिवारिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।अविवाहित आज अपने प्रेम सम्बन्धों की गोपनीयता अपने परिवार से शेयर कर सकते हैं। विदेश जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है।

मकर- आपका धैर्य आपको विजयी बनाएगी।सम्बन्धों में ठहराव आएगा।जीवन में आनंद लेने के लिए विवाहित दम्पति या रिलेशनशिप में रहने वाले लोगों को अपने बर्ताव का ख्याल रखना पड़ेगा। बच्चों के साथ भी बर्ताव में नरमी बरतें।

कुम्भ- आज आप अपने प्रेमी पर अच्छा प्रभाव छोड़ेंगे। आपकी बातें उसे प्रभावित कर सकती हैं जो आपको उसके करीब ला सकती हैं। साथी को आपसे बहुत उम्मीदें है इसलिए आज अपने अहंकारी रवैये से बचें यह आपके पारिवारिक रिश्ते खराब कर सकता है।

मीन- आज जोश और उत्तेजना आपके व्यक्तित्व पर झलक रही है। यह एक नए रिश्ते की शुरूआती खुशी है। आपकी रोमांटिक लाईफ के लिए यह एक अच्छा संकेत है।

Related Articles

Back to top button