मनोरंजन

लाख छिपाने के बावजूद LEAK हो गया दीपवीर की शादी का वीडियो

आखिरकार बाजीराव की हो ही गईं मस्तानी। जी हां, दीपिका और रणवीर की शादी हो चुकी है। बॉलीवुड के इस खूबसूरत कपल ने इटली का फेमस लेक कोमो अपनी शादी के लिए बुक किया है। आज यानी 14 नवंबर को कोंकणी रीति-रिवाज से रणवीर-दीपिका ने शादी कर ली। रणवीर और दीपिका ने करीब 6 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था।

लाख छिपाने के बावजूद LEAK हो गया दीपवीर की शादी का वीडियोअब करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में रणवीर-दीपिका ने शादी की रस्में अदा की। दीपिका और रणवीर अपनी शादी को बेहद प्राइवेट रखना चाहते थे। इसके चलते उन्होंने किसी भी बॉलीवुड सेलेब्रिटी को शादी में इनवाइट नहीं किया। साथ ही वेन्यू से एक भी फोटो शेयर करने पर बैन लगा दिया।

https://www.instagram.com/p/BqJPGatgiUh/?utm_source=ig_embed&utm_medium=loading

https://www.instagram.com/p/BqKGX73AAe4/?utm_source=ig_embed&utm_medium=loading

 

दीपिका और रणवीर ने लाख कोशिश की हो लेकिन शादी का एक वीडियो सामने आ चुका है। जी हां, दीपिका और रणवीर की शादी का ये वीडियो काफी दूर से लिया गया है इसलिए साफ नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ये वीडियो दीपिका और रणवीर की शादी का गवाह बन गया है।

https://www.instagram.com/p/BqJ6PYBHtxk/?utm_source=ig_embed&utm_medium=loading

 

शादी के वीडियो के अलावा संगीत सेरेमनी का भी एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दीपिका और रणवीर डांस रिहर्सल करते नजर आ रहे हैं। संगीत सेरेमनी की कुछ तस्वीरें भी लीक हुई हैं। तस्वीरों में रणवीर काले रंग का पठानी सूट पहने दिख रहे हैं। वही दीपिका ने ऑफ व्हाइट कलर का शरारा पहना है।

Related Articles

Back to top button