जीवनशैली

लिपस्टिक लगाते समय आप भी तो नहीं करती ऐसी गलतियां, अपनाएं ये आसान टिप्स!

लिपस्टिक मैक-अप का ऐसा हिस्सा है जिसके बिना आपका लुक पूरा ही नहीं हो सकता। महिलाएं अपने बैग में मैक-अप रखती हों या नहीं, लेकिन लिपस्टिक ज़रूर रखती हैं। इसकी वजह यह है कि सिर्फ एक लिपस्टिक आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। उसके बाद आपको किसी और चीज़ की ज़रूरत नहीं पड़ती।

लिपस्टिक आपका लुक ज़रूर बदल देती है लेकिन अगर इसे होठों पर ठीक से न लगाया जाए तो यह आपके लुक को बिगाड़ भी सकती हैं। हम आपको दे रहे हैं लिपस्टिक लगाने के 5 खास टिप्स। तो आइए जानते हैं कि लिपस्टिक लगाने का सही तरीका क्या है?

पहली टिप:

लिपस्टिक लगाने से पहले इस बात का ख्याल ज़रूर रखें कि कहीं आपके होंठ फटे या सूखे न हों। अगर ऐसा है तो इन पर पहले वैसलीन या कोई भी लिप बाम लगाएं। इसके बाद आप लिपस्टिक का इस्तेमाल करें।

दूसरी टिप:

लिपस्‍टिक लगाने से पहले लिप पेंसिल से आउटलाइन ज़रूर बना लें। इससे होंठों का आकार उभरकर आता है, लिपस्टिक ज्यादा आकर्षक दिखती है और साथ ही लिपस्टिक लगाने में आसानी भी होती है।

तीसरी टिप:

अगर आप लिपस्ट‍िक का सिर्फ एक ही कोट लगाएंगी तो वह बहुत जल्दी हट सकती है। लिपस्ट‍िक के कम से कम दो-तीन कोट तो जरूर लगाएं।

चौथी टिप:

साथ ही अपनी स्किन टोन के हिसाब से ही लिपस्टिक का इस्तेमाल करें। ऐसा रंग चुने जो आपके स्किन टोन को और उभारे।

पांचवीं टिप:

आखिरी ज़रूरी बात, लिपस्ट‍िक का एक कोट लगाने के बाद होंठों पर उंगलियों से हल्का सा पाउडर लगाएं, ऐसा करने से लिपस्ट‍िक पूरी तरह सेट हो जाती है। इसके बाद अगर आपको लग रहा हो कि लिपस्ट‍िक हल्की लग रही है, तो एक कोट और लगा सकती हैं।

Related Articles

Back to top button