मनोरंजन
लुक के मामले में बड़े-बड़े सेलेब्स को मात देते हैं 2 साल के तैमूर, खुद करीना भी हैं फेल
![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2019/01/tamur.jpg)
बॉलीवुड के स्टार किड्स में सबसे फेमस तैमूर अली खान हर दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में आ ही जाते हैं। उनकी क्यूटनेस और स्माइल के तो लोग पहले से ही दीवाने थे। अब उनके कपड़ों के भी चर्चे होने लगे हैं। हाल ही में विदेशों में छुट्टियां बिताकर तैमूर अपनी मां करीना कपूर संग वापस लौटे हैं। एयरपोर्ट पर तैमूर काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आए, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
इस दौरान तैमूर ने लाल रंग का जॉगर्स सूट पहन रखा था, जिसमें वह बेहद क्यूट लग रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने व्हाइट कलर के शूज पहन रखे थे। वहीं करीना कपूर खान ने ब्राउन कलर की लेदर जैकेट, ब्लैक सनग्लासेज और ब्लैक बूट्स कैरी किए हुए थे।
![](http://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2019/01/tamur.jpg)
अपने इस लुक में करीना हमेशा की तरह कूल और स्टाइलिश नजर आ रही थीं, लेकिन उनसे ज्यादा छोटे नवाब का लुक वायरल हो रहा है। हर तरफ तैमूर के इस लुक की चर्चा हो रही है।
तैमूर के इस लुक की तुलना रणवीर सिंह से की जा रही है। दरअसल तैमूर ने जो कपड़े पहने हैं बिल्कुल उसी ट्रैकसूट में रणवीर पहले नजर आ चुके हैं। सोशल मीडिया पर लोग दोनों की तस्वीरों का कोलाज बनाकर शेयर कर रहे हैं।
तैमूर के अलावा एक चीज और थी जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा। वो है करीना कपूर का ब्रांडेंड बैग। इस दौरान करीना ने Fendi ब्रांड का मल्टीकलर बैग ले रखा है। आपको जानकर हैरानी होगी करीना के इस बैग की कीमत $2,690.00 यानी करीब 1 लाख 89 हजार है।