उत्तर प्रदेशब्रेकिंगलखनऊ

लॉकडाउन के दौरान होम डिलीवरी मित्र बन रहे मददगार, यूपी में डेढ़ लाख लोगों पर तक पहुंचा चुके हैं जरूरत की चीजें

लखनऊ : लॉकडाउन में घर बैठे लोगों की जरूरतें पूरी करने में होम डिलीवरी मित्र पोर्टल बेहतर मददगार बन रहे हैं। इस पोर्टल के सहारे 1.54 लाख लोगों की जरूरतें अब तक पूरी की जा चुकी हैं। पोर्टल से होम डिलीवरी मित्र के रूप में जुड़े 10756 व्यापारी एक फोन पर लोगों के जरूरी सामान उनके घरों तक पहुंचा रहे हैं।
वाणिज्य कर विभाग के उपायुक्त प्रशासन शक्ति प्रताप सिंह कहते हैं कि इस पोर्टल का मकसद लॉकडाउन में घर बैठे लोगों की जरूरतों को पूरा करना है। इसका दायरा और बढ़ाया जा रहा है। कोई भी व्यापारी से जुड़कर काम कर सकता है। इस काम से जुड़े व्यापारियों को किसी तरह की कोई असुविधा न हो इसका ध्यान विभाग रख रहा है। विभाग का मानना है कि लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए होम डिलीवरी मित्र पोर्टल कारगर साबित हो रहा है। इसके साथ ही जरूरतमंदों को खाना पहुंचाने के लिए भी इसी पोर्टल से जुड़ा जा सकता है। अन्नपूर्णा पोर्टल के माध्यम से प्रदेश में 1330 कम्युनिटी किचन चलाए जा रहे हैं। स्वयंसेवी संस्थाएं इसी ऑनलाइन इसमें अपना पंजीकरण कराते हुए इस पोर्टल से जुड़कर लोगों की मदद कर सकते हैं। लॉकडाउन में लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रदेश में इससे बेहतर संसाधन और कोई नहीं हो सकता है।

Related Articles

Back to top button