जीवनशैली

लड़कियों के सोने का तरीका बताता हैं, लड़कों को लेकर उनकी पसंद

कुछ लड़के आसानी से लड़कियों से दोस्ती कर लेते हैं तो कुछ के लिए यह किसी टास्क से कम नहीं होता। लड़की को जानने से पहले यह जानना अति आवश्यक है कि उसे किस तरह के लड़के पसंद आते हैं। छोटी सी इस बात में सब कुछ रखा है। यदि आपने उनकी पसंद-नापसंद के बारे में जान लिया तो आधा काम तो वहीं हो जाता है। किसी लड़के को अगर कोई लड़की पसंद आ जाती है तो वह उसे पटाने के लिए रात-दिन एक कर देता है। उसकी कोशिश यही रहती है कि बस किसी तरह से वह लड़की के दिल में अपनी जगह बना ले। आज हम आपकी थोड़ी मुश्किल तो आसान करने जा रहे हैं। आज हम आपको बताएंगे कि किस तरह से आप लड़की की सोने की पोजीशन से पता कर सकते हैं कि उन्हें किस तरह के लड़के पसंद हैं।

सीधा तनकर सोना

जो लड़कियां हाथों को बिना मोड़े सीधा तनकर सोती हैं वह बहुत बैलेंस्ड नेचर की होती हैं। वह बड़े ख्वाब देखने में यकीन करती हैं। वह अपने जीवन में बहुत कुछ हासिल करना चाहती हैं। ऐसी लड़कियां डोमिनेटिंग लड़कों की तरफ ज्यादा आकर्षित होती हैं।

पेट के बल या उल्टा सोने वाली लड़कियां

जो लड़कियां उल्टा या पेट के बल सोती हैं वह बहुत लापरवाह किस्म की होती हैं। यह लड़कियां बहुत डिमांडिंग भी होती हैं। इन्हें बात-बात पर सरप्राइज देने वाले लड़के भाते हैं। बोरिंग लड़के इनकी लिस्ट में नहीं होते। इन्हें वह लड़के अधिक पसंद आते हैं जो इनका मनोरंजन करें।

बाईं करवट लेकर सोना

विशेषज्ञों की मानें तो बाईं करवट लेकर सोना सबसे सही है। ऐसे सोने से अच्छी नींद आती है और बुरे सपने भी नहीं आते। इस तरह से सोने वाली लड़कियां बातचीत के मामले में एक्सपर्ट मानी जाती हैं। इन्हें लीडरशिप क्वालिटीज़ वाल लड़के पसंद आते हैं।

तकिये पर हाथ रखकर सोना

जिन लड़कियों को दायीं या बाईं करवट लेकर तकिये पर हाथ रख कर सोने की आदत होती है, वह लड़के के लुक्स पर ज्यादा ध्यान नहीं देतीं। ऐसी लड़कियां बहुत मासूम होती हैं। कोई भी आसानी से इन्हें अपनी बातों में फंसा लेता है।

पैर फैलाकर सोना

पैर फैलाकर सोने वाली लड़कियां लापरवाह होती हैं। इन्हें अपनी आज़ादी के बीच कोई नहीं चाहिए। रोक-टोक करने वाले लड़के इन्हें बिलकुल पसंद नहीं आते। इन्हें हंसमुख लड़के भाते हैं।

तकिया/सॉफ्ट टॉय पकड़कर सोने वाली लड़कियां

तकिया या सॉफ्ट टॉय पकड़कर सोने वाले लड़कियों का स्वभाव चंचल किस्म का होता है। यह ज़्यादातर अपने सपनों में ही जीती हैं और इन्हें बड़े ख्वाब देखना पसंद होता है। इन्हें अपना टाइम देने वाले और केयर करने वाले लड़के पसंद आते हैं।

सलीके से सोना

कंबल या चादर ओढ़कर शालीनता से सोने वाली लड़कियां सीधी-सादी और घरेलू किस्म की मानी जाती हैं। इनकी पसंद साधारण लड़के होते हैं। ऐसी लड़कियां अपने पार्टनर से ज्यादा उम्मीद नहीं रखती। इन्हें स्मार्ट लड़के पसंद आते हैं। यह लड़कियां बहुत फैमिली ओरिएंटेड होती हैं और उन्हें वैसे ही लड़के पसंद आते हैं।

Related Articles

Back to top button