![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2021/06/e0a4b5e0a49ce0a58de0a4b0e0a4aae0a4bee0a4a4-e0a4b8e0a587-e0a4a6e0a58b-e0a4aee0a4b9e0a4bfe0a4b2e0a4be-e0a4b8e0a4aee0a587e0a4a4-e0a4a4.jpg)
दुमका: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो महिला समेत तीन की मौत हो गई। रानेश्वर प्रखंड क्षेत्र के दखिनजोल पंचायत के बनवारी गांव में वज्रपात की चपेट में आने से दुलारी देवी और धनपति देवी की मौत हो गई। घटना मंगलवार देर शाम की है।
जानकारी के अनुसार बारिश से भींगने से बचने के लिए बनवारी गांव के समीप स्थित एक नास्ता दुकान में एक दर्जन से अधिक लोग खड़े थे। महिलाएं एक पेड़ के नीचे शरण ली, जहां वज्रपात की चपेट में आने से दोनों महिला की मौके पर ही मौत हो गई।दोनों महिला बनवारी गांव की रहने वाली हैं।
इधर वज्रपात से किसान विपद मंडल बेहोश हो गया। परिजन गंभीर अवस्था मे पश्चिम बंगाल के सिउड़ी अस्पताल में इलाज को ले गए, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि किसान बिलकी नदी के समीप खेत में बीज डाल साइकिल से घर लौट रहा था। इसी बीच वज्रपात की चपेट में आ गया। स्थानीय प्रशासन शव का पोस्टमार्टम करा आगे की प्रक्रिया में जुट गई है।