![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2015/01/bjp-logo4.jpg)
उत्तर प्रदेशराष्ट्रीय
वरिष्ठ भाजपा नेता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव का निधन
वाराणसी। वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव हरीश का आज तड़के करीब साढ़े तीन बजे निधन हो गया। वह लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। 21फरवरी 2015 को वह 90 वर्ष के हो जाते। बांसी-बस्ती के मूल निवासी हरीश जी ने तत्कालीन जनसंघ के संगठन मंत्री के रूप में राजनीती शुरू की। बांसी से 2 बार और कैंट विधानसभा से दो बार विधायक रहे। जनता पार्टी की सरकार में पहली बार मंत्री बने। परिवार में वे अपने पीछे पत्नी डॉ ज्योत्स्ना के अलावा एक पुत्र व एक पुत्री को छोड़ गए हैं। अंतिम संस्कार 2 बजे हरिश्चन्द्र घाट पर होगा।