जीवनशैली

वायरल हो रहा ये काले रंग का डॉट, जानें क्या है सच्चाई

नई दिल्ली : सोशल मीडिया पर इन दिनों महिलाओं के हाथों पर लगा ये काले रंग का डॉट वायरल हो रहा है। आपको भी अगर किसी महिला के हाथों पर ये गहरा काला डॉट दिखे तो ज्यादा सोच-विचार ना करें, फौरन उनकी मदद कीजिए। संभव हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। आखिर क्या है पूरा मामला, आइए जानते हैं। दरअसल, काले रंग का गहरा डॉट दिखना वास्तव में एक गंभीर बात है। यदि आप इस निशान के साथ किसी महिला को देखते हैं तो आपको तुरंत 911 पर कॉल करके आपातकालीन सहायता को बुलाना चाहिए क्योंकि यह उस महिला की जरूरत है। काला डॉट इशारा करता है कि वह किसी समस्या में है और उसको आपकी तत्काल सहायता की जरूरत है। काले गहरे डॉट का वास्तविक मतलब है कि उसके घर में उसका अपमान हो रहा है और वह पुलिस को फोन भी नहीं कर सकती, क्योंकि उस पर लगातार नजर रखी जा रही है। इस वजह से वो किसी को चाहकर भी कुछ नहीं बता सकती।

अब, यह रिपोर्ट करने के लिए आप पर निर्भर करता है कि आप उसकी मदद करते हैं या नहीं। दरअसल अमेरिका में महिलाओं की मदद के लिए शुरू किए गए इस कैंपेन का नाम ब्लैक डॉट ही रखा गया। सोशल मीडिया के जरिए लोगों तक इस बात को पहुंचाया गया कि आप भी अगर किसी महिला के हाथ में ऐसा निशान देखें तो सबसे पहले पुलिस को सूचना दें और उसकी मदद करने की कोशिश करें। ब्लैक डॉट कैंपेन अब दुनियाभर में तेजी से फैल रहा है। दुनियाभर में लोग इसे तेजी से शेयर कर महिलाओं की मदद कर रहे हैं, जिससे ऐसे किसी संकट या घरेलू हिंसा का शिकार महिला को बचाया जा सके। इस पोस्ट को शेयर कर आप भी महिलाओं की सुरक्षा में अपना योगदान कर सकते हैं। ब्लैक डॉट कैंपेन की शुरुआत एक अमेरिकी महिला ने ही की जो प्रेग्नेंट होने के बावजूद अपने पति की हिंसा का शिकार थी और उसने मदद मांगने के लिए इसी तरकीब को अपनाया था। माना जा रहा है कि महिला सुरक्षा के लिए ये ट्रिक सिर्फ शुरुआत में प्रभावी रही है।

Related Articles

Back to top button