उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राज्य

वाराणसी: प्रियंका गांधी वाड्रा ने संत रविदास मंदिर में किया दर्शन-पूजन

संत रविदास की 643 वीं जयंती में शामिल होने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रविवार को वाराणसी पहुंचीं। यहां पहुंचते ही बाबतपुर एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने प्रियंका का जोर-शोर से स्वागत किया। काशी पहुंच कर प्रियंका सीधे सीरगोवर्धनपुर में स्थित मंदिर पहुंचीं और भगवान का दर्शन किया। इसके बाद वह संत रविदास की जयंती पर आयोजित समारोह में शामिल हुईं। इससे पहले शनिवार को पुलिस प्रशासन ने प्रियंका के आगमन के बाबत मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया था। देर शाम को कांग्रेस नेताओं ने भी मंदिर प्रबंधन से मुलाकात कर तैयारियों की जानकारी ली थी। मंदिर में पूजा और जयंती कार्यक्रम के बाद प्रियंका संत निरंजन दास से मुलाकात करेंगी और फिर लंगर भी चखेंगी।

प्रियंका ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास ने सामाजिक एकता, बंधुत्व, भाईचारे और श्रम की महत्ता का संदेश दिया था। आज हम सभी के लिए गुरु रविदास की वाणी और विचार अनुकरणीय हैं। ताकि हम एक बेहतर समतामूलक समाज बना सकें। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बताया कि प्रियंका की बहुत दिनों से इच्छा थी कि वे संत शिरोमणि गुरु रविदास के जन्मस्थली सीर में मत्था टेकें।

Related Articles

Back to top button