दिल्ली

विजय माल्या को सुप्रीम कोर्ट सुना सकता है सजा

नईदिल्ली। किंगफिशर कंपनी के प्रमुख और उद्योगपति विजय माल्या को सर्वोच्च न्यायालय सजा सुना सकता है। सर्वोच्च न्यायालय ने विजय माल्या को अवमानना मसले का दोषी करार दिया गया है। हालांकि न्यायालय ने यह बात कही है कि विजय माल्या ने अपने बच्चों को करीब 4 करोड़ डाॅलर का फंड स्थानांतरित कर दिया गया था। न्यायालय के आदेश का वाॅयलेशन भी किया गया। विजय माल्या द्वारा  यह भी कहा गया कि उनके लिए भारत को मिस करने जैसा कुछ भी नहीं है।

उनका कहना था कि यह सब इंग्लैंड व अमेरिका में है। उनका कहना था कि उनके जो रिश्तेदार हैं वे यूनाईटेड किंग्डम में हैं। विजय माल्या ने ब्रिटिश ग्रां प्री  इवेंट के दौरान इस तरह की बात कही। गौरतलब है कि विभिन्न अवसरों पर विजय माल्या लंदन में देखे गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार मई में हुई चैंपियंस ट्राॅफी के तहत भारत के मैच के तहत स्टेडियम में नज़र आए। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा आॅर्डर बैंक की ओर से दायर पिटीशन की सुनवाई के बाद आई थी।

इस दौरान आरोप लगाया गया था कि विजय माल्या ने ब्रिटिश फर्म डिएगो से मिले इस दौरान 4 करोड़ डाॅलर लगभग 258 करोड़ रूपए अपने बच्चों को स्थानांतरित कर दिए गए थे। ब्रिटेन से विजय माल्या के लिए जल्द एक्स्ट्राडीशन हेतु कहा गया है। गौरतलब है कि उद्योगपति विजय माल्या को लंदन में पकड़ा गया था उन्होंने 5 करोड़ रूपए का बेल बाॅन्ड भर दिया था।

मिली जानकारी के अनुसार 4 करोड़ डाॅलर डिपाॅजिट करवाने हेतु आदेश देने को लेकर दो पिटीशन पर निर्णय सुरक्षित रखा गया था। माल्या को लेकर लगभग 5 करोड़ रूपए का बेल बाॅन्ड भरने के बाद जमानत दी गई थी। हालांकि माल्या अभी भारत नहीं लाए गए हैं। मगर उनके खिलाफ  लंदन में ही कार्रवाई की जा रही है। 

Related Articles

Back to top button