नई दिल्ली. कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी करीब एक हफ्ते के विदेश दौरे के बाद शुक्रवार को स्वदेश लौट आए हैं। बिहार चुनाव से ठीक पहले राहुल के विदेश चले जाने पर तमाम पार्टियों ने कांग्रेस की खिल्ली उड़ाई थी।
इसके बाद मिलिंद देवड़ा ने राहुल की तस्वीरें ट्विटर पर पोस्ट कीं और बताया था कि वे एस्पेन में एक कॉन्फ्रेंस में हैं। जबकि भाजपा का कहना था कि कॉन्फ्रेंस कराने वाली एजेंसी की वेबसाइट पर राहुल का नाम नहीं है। कॉन्फ्रेंस जुलाई में हो चुकी है। राहुल 7 अक्टूबर से सीमांचल में रैलियों की शुरुआत करेंगे। सोनिया की आज कहलगांव और
वजीरगंज में चुनावी सभा
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी शनिवार को कहलगांव और वजीरगंंज में चुनावी सभा करेंगी। वे शनिवार दोपहर 1 बजे पूर्णिया आएंगी। वहां से 1.30 बजे कहलगांव पहुंचकर सभा संबोधित करेंगी। यहां से 3 बजे वजीरगंज पहुंचकर चुनावी सभा संबोधित करेंगी। गया होकर विशेष विमान से 4 बजे नई दिल्ली लौटेंगी।