मनोरंजन
विद्या बालन को अस्पताल से मिली छुट्टी

विद्या बालन का आज जन्मदिन भी है। विद्या ने प्रार्थना और शुभकामनाओं के लिए दर्शकों का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने नए साल की शुभकामनाएं भी दीं। विद्या ने ट्वीट किया, ”जन्मदिन पर घर लौटकर खुश हूं। सभी को प्यार, प्रार्थना और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।
सभी को 2016 की शुभकामनाएं। विद्या ने पति सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ नए साल के जश्न की तैयारियां की थीं। वह विदेश जाने वाली थीं, लेकिन पीठ के निचले हिस्से में अचानक तेज दर्द होने के कारण उन्हें अपना कार्यक्रम रद्द करना पड़ा।