उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़फीचर्ड

विधायक का बेटा सेक्स रैकेट में गिरफ्तार

racketनई दिल्ली: बेंगलुरु पुलिस ने रविवार को वैश्यावृत्ति रैकिट चलाने के सिलसिले में जिन चार लोगों को गिरफ्तार किया था, उनमें से एक जेडीएस विधायक का बेटा निकला। ये खुलासा गिरफ्तारी के दो दिन बाद हुआ।

– रविवार को मडीकेरी के पॉश इलाके में पुलिस ने मुखिबर की सूचना पर पुलिस ने रात करीब 10.30 बजे एक घर पर छापा मारा था।

– घर में दाखिल होने पर पुलिस को पता चला कि यहां से वैश्यावृत्ति का कारोबार चलाया जा रहा है। पुलिस को यहां एक लड़की और नशे में धुत चार लड़के मिले। कुशल नगर पुलिस ने राजीव के, प्रमोद, मधु और घर के मालिक प्रसन्ना को गिरफ्तार कर लिया। लड़की को रेस्क्यू होम भेज दिया जबकि चारों लड़कों को जेल भेजा गया। चारों आरोपियों को तीन दिन जेल में ही बिताने पड़े क्योंकि कोर्ट बंद था। आरोपियों की जमानत याचिका पर बुधवार को सुनवाई होगी।

– गिरफ्तारी के दो दिन बाद यह खुलासा हुआ कि राजीव के, तुरुवेकेरे से जेडीएस के विधायक कृष्णाप्पा का बेटा है। हालांकि पुलिस ने आधिकारिक तौर पर यह बात स्वीकार नहीं की है पर राजीव की गिरफ्तारी की पुष्टि जरूर कर दी की है। एसपी पी राजेंद्र प्रसाद ने बताया, ‘चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है पर विधायक से उनके संबंध के बारे में हमें कोई जानकारी नहीं है।’

 

Related Articles

Back to top button