उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

विनय चंद्र मिश्र बने उप्र सरकार के नए महाधिवक्ता

svलखनऊ (दस्तक ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश सरकार ने एस. पी. गुप्ता का इस्तीफा स्वीकार करने के बाद उनके स्थान पर विनय चंद्र मिश्र को नया महाधिवक्ता नियुक्त किया है। मिश्र ने बुधवार को इलाहाबाद स्थित महाधिवक्ता कार्यालय में पदभार ग्रहण कर लिया। मुख्य सचिव जावेद उस्मानी ने बुधवार को मिश्र की नियुक्ति का आदेश जारी किया। वी. सी. मिश्र के नाम से चर्चित 83 वर्षीय विनय मिश्र को सरकार ने उनके अनुभव को देखते हुए इस पद पर नियुक्त किया है। वह सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के निकटस्थ माने जाते हैं। सपा सरकार बनने के बाद भी महाधिवक्ता के रूप में उनका नाम लगभग तय कर दिया गया था लेकिन बाद में एस पी गुप्ता को जिम्मेदारी सौंपी गई। गुप्ता ने 19 अक्टूबर को इस्तीफा सौंप दिया था।  उल्लेखनीय है कि इटावा के मूल निवासी वीसी मिश्र लखनऊ  विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष रह चुके हैं। वह बार कौंसिल आफ  इंडिया के तीन बार चेयरमैन रहे और एक बार उपाध्यक्ष का पद भी संभाला। सात बार इलाहाबाद उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व चार बार महासचिव रहे।

Related Articles

Back to top button