अद्धयात्म

विनायक चतुर्थी व्रत से होती है भगवान गणेश की विशेष कृपा

विनायक चतुर्थी भगवान श्रीगणेश को समर्पित है। इस दिन को गणेशोत्सव के रूप में भी मनाया जाता है।मान्यता है कि मार्गशीर्ष माह में शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि में यह व्रत किया जाए तो भगवान श्री गणेश की विशेष कृपा प्राप्त होती है।विनायक चतुर्थी व्रत से होती है भगवान गणेश की विशेष कृपा

नियमित रूप से यह व्रत करने से बुद्धि और विद्या की प्राप्ति होती है। छात्रों को भगवान श्रीगणेश का पूजन अवश्य करना चाहिए। भगवान श्रीगणेश के आशीर्वाद से छात्र मेधावी बनते हैं। विनायक चतुर्थी के दिन मध्याह्न काल में पूजा करना चाहिए। भगवान श्री गणेश की पूजा करना एवं चंद्रमा को अर्घ्य देना शुभ माना जाता है।

इस दिन भगवान श्री गणेश पर सिंदूर अर्पित करें और 21 लड्डूओं या मोदक का भोग लगाएं। पवित्र मन से भगवान श्रीगणेश का पूजन करने से मानसिक शांति की प्राप्ति होती है। घर-परिवार में सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। भगवान गणपति की पूजा से समस्त बाधाएं दूर हो जाती हैं और भक्तों की सभी मंगल कामनाएं पूर्ण होती हैं।

Related Articles

Back to top button