अन्तर्राष्ट्रीय

वियतनाम से 3 हजार चीनी नागरिक स्वदेश लौटे

19 veatnamबीजिंग। वियतनाम में पिछले सप्ताह चीन विरोधी दंगों के बाद रविवार को 3 ००० से अधिक चीनी नागरिक स्वदेश लौट आए हैं। यह जानकारी हनोई में चीन के दूतावास के अधिकारी ने दी। हनोई में चीनी दूतावास के प्रवक्ता क्यूई जियाओफेंग ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि घायल हुए कम से कम 135 चीनी कर्मचारी दक्षिण चीन एयरलाइंस के दो विमानों से स्वदेश लौट आए हैं। पूर्व में विदेश मंत्रालय ने कहा था कि शनिवार को वियतनाम से 3 ००० नागरिक सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए थे। पिछले सप्ताह हिंसा में दो चीनी नागरिक मारे गए थे और 1०० से ज्यादा लोग घायल बताए गए हैं। परिवहन मंत्रालय ने बताया कि चीन अपने नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए पांच जहाजों को भी वियतनाम भेज रहा है। चीन द्वारा पार्सेल द्वीप पर नए सिरे से क्षेत्रीय दावे किए जाने के बार्द ंहसा भड़की है  जिस पर वियतनाम अपना दावा करता है।

Related Articles

Back to top button