![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2016/04/2016_4image_14_58_037826044anushka-ll.jpg)
नई दिल्ली: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बीच सब ठीक है लेकिन बावजूद इसके इन दिनों अनुष्का का ज्यादातर समय किसी और से ही बातें करने में बीतता है। सूत्रों की मानें तो अनुष्का काफी वक्त फोन पर किसी से बातें करती रहती है और वह इंसान विराट कोहली नहीं है। आपको जानकर हैरानी होगी कि जिससे अनुष्का इतना समय बात करती है, वह कोई और नहीं बल्कि विराट की मां है।
विराट से बातचीत बंद होने पर भी वे क्रिकेटर की मां से लगातार संपर्क में थीं और उनकी तबीयत पूछती रहती थीं। यह क्रम अब सुलह के बाद भी जारी है। बताया जा रहा है कि अनुष्का को जब भी शूटिंग से फुरसत मिलती है वे फोन पर व्यस्त हो जाती हैं। उन्हें विराट की मां की सेहत की चिंता रहती है।
विराट-अनुष्का की लव स्टोरी 2013 में शुरू हुई थी। तब कपल एक शैम्पू ऐड में साथ नजर आया था। इसके बाद मीडिया में ये बात तब सामने आई जब विराट साउथ अफ्रीका टूर से लौटे, तो मुंबई एयरपोर्ट पर उन्हें रिसीव करने के लिए अनुष्का ने अपनी कार भेजी थी। एयरपोर्ट से विराट सीधे अनुष्का के घर गए थे। लगातार ये कपल अलग-अलग जगह स्पॉट किया गया। बावजूद इसके अनुष्का हमेशा ही विराट को अपना अच्छा दोस्त बताती रहीं