अजब-गजबफीचर्डराष्ट्रीय

विश्व के सैनिक ताकतों में भारत चौथे और अमेरिका शीर्ष पर

नई दिल्ली : विश्व में भारत सैन्य ताकतों में चौथे नंबर पर है। युद्ध हथियारों की मौजूदगी और सशस्त्र बलों की बुनियाद पर भारत, अमरीका, रूस और चीन से पीछे है जबकि फ़्रांस और ब्रिटेन भारत से पीछे हैं।
फ़ौज के लिए जिन सैन्य हथियारों का विश्लेषण किया गया है उसमें केवल पारंपरिक युद्ध हथियारों और उपकरणों को शामिल किया गया है, परमाणु हथियारों को शामिल नहीं किया गया है।
वहीँ अमेरिका का रक्षा बजट 587 अरब डॉलर था जबकि चीन ने 161 अरब डॉलर रक्षा बजट के लिए रखा था। चीन में सक्रिय सैनिकों की संख्या 22 लाख और रिज़र्व सैनिकों की संख्या 14 लाख है, उसके पास तीन हज़ार लड़ाकू विमान और साढ़े छह हज़ार टैंक हैं। अमेरिका के पास 13 हज़ार से अधिक जहाज़ हैं जिनमें लड़ाकू, परिवहन और हेलिकॉप्टर शामिल हैं। चीन के पास तक़रीबन तीन हज़ार लड़ाकू जहाज़ हैं। भारत के पास लड़ाकू जहाज़ों की संख्या दो हज़ार से अधिक है। सक्रिय सैनिकों की संख्या 13 लाख से अधिक है, इसके अलावा 28 लाख रिज़र्व जवान भी हैं जो ज़रूरत पड़ने पर फ़ौज की मदद कर सकती है। भारत में टैंकों की संख्या तकरीबन 4400 है। युद्ध पोतों की संख्या तीन बताई गई है, हालांकि इसमें से कम से कम एक युद्ध पोत समुद्र से हटा लिया गया है। सूची के अनुसार पाकिस्तान दुनिया का 13वां सबसे शक्तिशाली देश है। देश का रक्षा बजट सात अरब डॉलर है और सक्रिय सैनिकों की संख्या छह लाख 37 हज़ार है। पाकिस्तान के पास युद्ध पोत नहीं हैं, लेकिन दूसरे प्रकार के समुद्री जहाज़ों की तादाद तक़रीबन 200 है। इस सूची के अनुसार 81 लाख की आबादी वाला देश इसराइल नौवें नंबर पर है, उसके पास 650 लड़ाकू विमान और ढाई हज़ार से अधिक टैंक हैं।

Related Articles

Back to top button