उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़लखनऊ

विश्व जल दिवस पर सीएमएस कम्युनिटी रेडियो में कार्यशाला

लखनऊ : सिटी मोन्टेसरी स्कूल के कम्यूनिटी रेडियो (90.4 मेगाहर्टज) द्वारा विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य में विशेष फोन इन कार्यक्रम का सजीव प्रसारण एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विषेशज्ञों के तौर पर डा. आर. ए. यादव, सलाहकार, उ.प्र. जलनिगम,  चन्द्र भूशण तिवारी, पर्यावरण कार्यकर्ता, इंजीनियर अरूण सिंह और नन्द किशोर वर्मा, जल संरक्षणकर्ता ने प्रतिभाग किया एवं जल संरक्षण और उसके महत्व के बारे में श्रोताओं के सवालों के जवाब दिये। इस आयोजन में सी.एम.एस. छात्र-छात्राओं समेत कम्युनिटी से पधारे आयेे सदस्यो ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

इस अवसर पर सी.एम.एस. छात्र-छात्राओं एवं अन्य सदस्यों ने विशेषज्ञों से जल संरक्षण के तौर-तरीकों पर विस्तार से चर्चा की और जल संरक्षण का संकल्प व्यक्त किया। कम्यूनिटी के सदस्यों ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी एवं डा. (श्रीमती) भारती गाँधी को हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर सी.एम.एस. रेडियो के आर0 के0 सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पानी प्रकृति की अनमोल धरोहर है और हम सबको इसका सदुपयोग एवं संरक्षण करने का संकल्प लेना चाहिए। सी.एम.एस. कम्युनिटी रेडिया के विभागाध्यक्ष वी. कुरियन ने कहा कि सी.एम.एस. रेडियो द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य जल एवं पर्यावरण संवर्धन के प्रति लोगो को जागरूक करना है।

Related Articles

Back to top button