उत्तर प्रदेशलखनऊ

विश्व में एकता व शान्ति स्थापना हेतु सूडान के राष्ट्रपति से डा. गांधी ने की चर्चा

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने विश्व में एकता व शान्ति स्थापना हेतु सूडान के राष्ट्रपति ओमर हसन अहमद अल-बशर से चर्चा-परिचर्चा की एवं सी.एम.एस. द्वारा  विश्व एकता, विश्व शान्ति एवं विश्व के ढाई अरब बच्चों के सुरक्षित भविष्य हेतु किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। इस चर्चा-परिचर्चा में सूडान के राष्ट्रपति सी.एम.एस. द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किये जाने वाले ‘विश्व के मुख्य न्यायाधीशों के अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन’ से काफी प्रभावित हुए। उक्त जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि डा. गाँधी अभी हाल ही में सूडान की यात्रा से लौटे हैं, जहाँ वे अफ्रीकी देशों के मुख्य न्यायाधीशों के अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन के मुख्य अतिथि थे। सूडान की राजधानी खारतूम में 2 से 4 अप्रैल तक आयोजित इस सम्मेलन में अफ्रीका महाद्वीप के 49 देशों के मुख्य न्यायाधीशों व सुप्रीम कोर्ट के प्रेसीडेन्ट ने प्रतिभाग किया। इसके अलावा, सूडान के राष्ट्रपति ओमर हसन अहमद अल-बशर, सूडान सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति हैदर अहमद डफाला, उप-मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अब्दुल मजीद इदरीस एवं चीन सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ जज न्यायमूर्ति लिुव हेहुआ आदि कई विशिष्ट हस्तियों ने सम्मेलन में विचार व्यक्त किये।
    श्री शर्मा ने बताया कि सूडान में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय मुख्य न्यायाधीश सम्मेलन से लौटे डा. जगदीश गाँधी ने एक अनौपचारिक वार्ता में बताया कि मुख्य अतिथि के रूप में मैने इस सम्मेलन में ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ एवं भारतीय संविधान के अनुच्छेद 51 पर विस्तार अपनी बात रखी क्योंकि अनुच्छेद 51 की भावनाओं का आत्मसात करके ही विश्व में एकता व शान्ति का साम्राज्य कायम किया जा सकता है। डा. गाँधी ने बताया कि उन्होंने इस सम्मेलन सी.एम.एस. द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किये जाने वाले ‘विश्व के मुख्य न्यायाधीशों के अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन’ की भी चर्चा की, जिसमें अब तक 125 देशों के 1002 से अधिक मुख्य न्यायाधीश, न्यायाधीश तथा शासनाध्यक्ष प्रतिभाग कर चुके हैं। विश्व की न्यायिक बिरादरी ने विश्व एकता, विश्व शान्ति एवं विश्व के दो अरब बच्चों के सुरक्षित भविष्य हेतु सी.एम.एस. की मुहिम को भारी समर्थन दिया है। श्री शर्मा ने बताया कि डा. जगदीश गाँधी की सूडान यात्रा लखनऊ व प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। वास्तव में, विश्व समाज में एकता व शान्ति स्थापित करने एवं विश्व के ढाई अरब बच्चों के सुरक्षित भविष्य की दिशा में डा. गाँधी ने अपने व्यक्तित्व एवं कृृतित्व से देश का नाम विश्वपटल पर आलोकित किया है। डा. गाँधी पूरी निष्ठा एवं दृढ़ता से संलग्न है एवं पूरे विश्व के बच्चों में जीवन मूल्य, मानव कल्याण, विश्व बन्धुत्व एवं ईश्वर भक्ति के उच्च आदर्शों को समावेश करने में हरसंभव प्रयासरत हैं।

Related Articles

Back to top button